फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lokbandhu Hospital: स्तन कैंसर की जांच अब लोकबंधु अस्पताल में भी, शासन को भेजा प्रस्ताव

Thu, 23 Mar 2023 03:32 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

स्तन कैंसर की जांच अब केजीएमयू, पीजीआई और लोहिया संस्थान के अलावा लोकबंधु अस्पताल में भी होगी। इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आशियाना स्थित लोकबंधु राजनारायण अस्पताल में जल्द ही स्तन कैंसर की भी जांच हो सकेगी। अस्पताल प्रशासन ने इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव पर मुहर लगते ही यहां मैमोग्राफी जांच की सुविधा मिलने लगेगी। इससे मरीजों को स्तन कैंसर की जांच के लिए केजीएमयू, पीजीआई व लोहिया संस्थान की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।

विज्ञापन


महिलाओं को सबसे ज्यादा स्तन कैंसर की समस्या सामने आ रही है। लोकबंधु अस्पताल में इस समय 300 बेड हैं और प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग का संचालन भी हो रहा है। इसकी ओपीडी में रोजाना 250 से 300 महिलाएं आ रही हैं।

ये भी पढ़ें - मोदी के मन की बात से भाजपा बदलेगी अल्पसंख्यक समुदाय का मन, ये है पूरा प्लान
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - उप मुख्यमंत्री केशव बोले, मेरे खिलाफ किसी भी हद तक जा सकते हैं अखिलेश यादव
विज्ञापन


इन महिलाओं में किसी को स्तन कैंसर की आशंका होने पर जांच के लिए रेफर करना पड़ता है। इसको देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने मैमोग्राफी जांच की सुविधा शुरू करने का फैसला किया है।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि मैमोग्राफी की जांच के लिए उच्च अधिकारियों से बात करने के बाद प्रस्ताव भेजा गया है। उम्मीद है कि अस्पताल में जल्द ही यह जांच शुरू हो जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें