केजीएमयू में कोरोना वार्ड में तैनात डॉक्टर व कर्मचारी अब 14 दिन ड्यूटी करेंगे और 14 दिन क्वारंटीन रहेंगे। इस तरह उन्हें 28 दिन घर से बाहर रहना पड़ेगा। इस नए फैसले का विरोध हो रहा है।
प्रांतीय चिकित्सा सेवा की गाइडलाइन में कोरोना वार्ड में 14 दिन ड्यूटी और 14 दिन क्वारंटीन का नियम है। चिकित्सा संस्थानों में वार्ड ड्यूटी अभी सात दिन ही चल रही है। केजीएमयू में बुधवार से इसमें बदलाव हो गया।
डॉक्टरों, कर्मचारियों का कहना है कि केजीएमयू पर पीएमएस का नियम नहीं लागू किया जा सकता है। वे आपात स्थिति में लगातार माह भर ड्यूटी करने को तैयार हैं, लेकिन अभी ऐसे हालात नहीं है।
वे केजीएमयू प्रशासन से बात करेंगे। यह भी तय किया गया कि जिन संकाय सदस्यों की उम्र 50 वर्ष से कम है, उन्हें ही कोरोना वार्ड में तैनात किया जाएगा।