फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू के कर्मचारियों ने कुलसचिव को कार्यालय में किया बंद

विज्ञापन
प्रदर्शन करते कर्मचारी।
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को कुलसचिव अर्चना गहरवार को उनके ही कार्यालय में कैद कर दिया। करीब तीन घंटे तक उन्हें बाहर नहीं निकलने दिया। उनके कार्यालय की बिजली भी गुल कर दी। इससे कुलसचिव बिना एसी अपने कार्यालय में बैठी रहीं और बाहर बड़ी संख्या में कर्मचारी धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन

कर्मचारी सुबह 10 बजे वार्ता के लिए कुलसचिव कार्यालय पहुंचे थे। आरोप हैं कि भीषण गर्मी और धूप में कर्मचारी घंटों वार्ता के लिए इंतजार करते रहे, मगर कुलसचिव समस्याओं को सुनने के लिए राजी नहीं हुईं। इससे कर्मचारियों का गुस्सा भड़क उठा। कर्मचारियों ने उनके कमरे को बाहर से बंद कर लिया और धरने पर बैठ गए। इसी दौरान कर्मचारियों ने बिजली भी काट दी। गर्मी से बेहाल कुलसचिव को पानी तक पिलाने वाला कोई नहीं था।
हालात बिगड़ने पर डीन डॉ. केके सिंह ने कर्मचारियों से वार्ता की। समझाकर कर्मचारियों को ब्राउन हॉल तक ले गए, जहां कर्मचारी लगभग एक घंटे तक समाधान की उम्मीद में बैठे रहे। केजीएमयू कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष विकास सिंह का आरोप है कि कुलसचिव अपने असहयोगात्मक रवैये के कारण बैठक में उपस्थित नहीं हुईं। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो कर्मचारी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

कामकाज ठप रहा
प्रदर्शन के चलते कुलसचिव कार्यालय का कामकाज ठप रहा। जरूरी फाइलों का निस्तारण नहीं हो पाया। शासन के पत्रों को समय पर भेजने में देरी हुई। जरूरी बैठकें भी टालनी पड़ी।
आंदोलन का इन कर्मचारियों ने किया नेतृत्व
इस आंदोलन को उप्र संयुक्त कर्मचारी परिषद ने समर्थन दिया। परिषद के महामंत्री अतुल मिश्र ने कहा कि कर्मचारियों के आंदोलन को पूरा सहयोग दिया जाएगा। आंदोलन में अध्यक्ष विकास सिंह, उपाध्यक्ष केपी श्रीवास्तव, सोनू वाल्मीकि, भीम सिंह बघेल, महामंत्री अनिल कुमार, मंत्री शैलेंद्र कुमार उर्फ भिंडी, संयुक्त मंत्री राम दल बारी, संयुक्त मंत्री फैज अहमद उर्फ दुबे, कोषाध्यक्ष उमाशंकर, प्रचार मंत्री सुभाष सहित भारी संख्या में कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

ये हैं मांगें
-2016 पीजीआई के वेतनमान भत्ते दिए जाएं।
-चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को ओटी सहायक के पद पर प्रोन्नति मिले।
-चतुर्थ श्रेणी 12वीं पास कर्मचारियों लिपिक कैडर में प्रोन्नति हो।
-कैडर मानकीकरण में हीलाहवाली बंद हो।
-कर्मचारियों को एसीपी 20-20 साल से फंसी है।
-कार्यपरिषद के फैसले के बाद वेतन निर्धारण के आदेश जारी नहीं किए गए।
Iकर्मचारी संगठन से बातचीत हो चुकी है। उनकी कई मांगें पूरी करने की प्रक्रिया भी चल रही है। 193 कर्मचारियों को एसीपी, 56 को पुरानी पेंशन देने के साथ ही 22 संवर्ग के अलावा अन्य कर्मचारियों को लाभ देने की प्रक्रिया जारी है। इसके बावजूद कुछ कर्मचारी अनावश्यक प्रदर्शन कर रहे हैं।I
विज्ञापन


I- अर्चना सिंह गहरवार, कुलसचिव, केजीएमयूI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें