शाहजहांपुर की शीलू अब अपने पैरों पर खड़ी हो सकेगी। किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के चिकित्सकों ने सालभर के इलाज के बाद उसके पैरों को पूरी तरह से ठीक कर दिया है। शाहजहांपुर निवासी शीलू (5) की डेढ़ साल पहले पैर में चोट लग गई थी। इस दौरान परिजनों ने उसे गांव के पास स्थित झोलाछाप को दिखाया।