एफएसडीए ने सभी ब्लड बैंकों को चेतावनी भेजी है। इसमें ब्लड डोनेट करने वालों और ब्लड लेने वालों का पूरा ब्योरा रखने का निर्देश दिया गया है। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार व माधुरी सिंह ने सोमवार को चौक, आलमबाग और सीतापुर रोड स्थित ब्लड बैंकों का निरीक्षण किया।
इस दौरान पत्रावलियों की जानकारी ली। ब्लड डोनेशन के लिए आने वालों से पूछताछ भी की। हालांकि अभी तक किसी तरह की गड़बड़ी नहीं मिली है।