फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीएमयू में ऑक्सीजन के लिए तड़पे मरीज

Thu, 02 Oct 2014 03:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
केजीएमयू में भर्ती मरीजों को बुधवार को फिर से ऑक्सीजन संकट का सामना करना पड़ा। ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली कंपनी की तरफ से पूरी आपूर्ति न होने से वार्ड से लेकर केजीएमयू परिसर में अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन


पल्मोनरी मेडिसिन, गांधी वार्ड और ट्रॉमा सेंटर में ऑक्सीजन सप्लाई होने में दिक्कत हुई तो कई सिलेंडर दिनभर खाली पड़े रहे। आननफानन में कंपनी ने दूसरी कंपनी से सिलेंडर की व्यवस्था कराई तब स्थिति नियंत्रण में आ सकी।

इसके बावजूद केजीएमयू के अधिकारी ऑक्सीजन संकट को लेकर परेशान रहे। ऑक्सीजन संकट के चलते पल्मोनरी वार्ड में हाहाकार मचा रहा। जैसे ही ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंच रहा था, उसे पाने के लिए तीमारदारों में होड़ मच जाती थी।
विज्ञापन


गांधी वार्ड और बाल रोग वार्ड में भर्ती कई मरीजों के तीमारदार खुद ही ऑक्सीजन सप्लाई सेंटर पहुंचे और जैसे-तैसे बेड साइड सिलेंडर की व्यवस्था की।

सिलेंडर की कमी की जानकारी अधिकारियों को मिली तो ऑक्सीजन आपूर्ति कराने वाली कंपनी के अधिकारियों को बुलाया गया।

पता चला कि ऑक्सीजन आपूर्ति करने वाली कंपनी सेंचुरी के ऑक्सीजन प्लांट में कुछ गड़बड़ी हो गई है। आलम ये था कि दोपहर दो बजे तक सिर्फ पांच जंबो सिलेंडर रह गए थे।

चालीस से अधिक सिलेंडर वार्ड के बाहर खाली पड़े थे। यही हाल गांधी वार्ड और बाल रोग वार्ड का रहा। यहां भी दिनभर में 12 सिलेंडर ही मिले, जिनमें पांच खाली हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें