फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 सितंबर से बंद हुआ MICR चेकों का चलन

Thu, 02 Oct 2014 01:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के बैंकों में 25 सितंबर से एमआईसीआर चेकों का चलन बंद हो गया। इस संबंध में आरबीआई द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार बैंकों ने इसकी सूचना जारी करना शुरू कर दी थी। बैंकों में नए फॉर्मेट के चेक पर स्विच करने की प्रक्रिया लंबे समय से जारी थी।
विज्ञापन


इसके तहत चेक ट्रंकेशन सिस्टम (सीटीएस) का उपयोग किया जा रहा है। ऐसे में वे चेक जो सीटीएस के अनुरूप नहीं हैं, उनका भुगतान बंद कर दिया गया है।

इससे मैग्नेटिक इंक कैरेक्टर रिकग्निशन (एमआईसीआर) चेक का भुगतान बंद हो गया है। पंजाब नेशनल बैंक ने इस संबंध में अपनी सभी शाखाओं को सूचना जारी कर दी है।

आरबीआई लखनऊ के डीजीएम बैंकिंग डिपार्टमेंट एसके वर्मा ने बताया कि इन चेकों को बंद करने केलिए आरबीआई पहले ही डेडलाइन दे चुका था। इसे हाल में कुछ समय के लिए बढ़ाया गया था, लेकिन अब इन चेकों पर भुगतान बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


बचेगा समय
सीटीएस सिस्टम में चेक ट्रांजेक्शन ऑनलाइन हो रहे हैं यानी जिस बैंक में चेक जमा होगा, वहां इसे स्कैन करके इमेज डाटा का तुरंत इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिशन किया जाएगा। इसे उपभोक्ता के खाते में तुरंत पैसा भेजना संभव हो जाएगा। एक ब्रांच से दूसरी ब्रांच चेक को ले जाने की प्रक्रिया खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें