डिप्टी सीएम ने कहा कि सूबे में 15 साल से बुआ-भतीजे की सरकार रही। कार्य कुछ नहीं हुआ। सिर्फ एक हजार व दो हजार रुपये देकर सड़क का शिलान्यास करवाने से विकास नहीं हो जाता। अब सरकार काम कर रही है तो विपक्षी कह रहे हैं कि सरकार कुछ नहीं कर रही है। मैं भी कहता हूं कि सभी समस्याएं खत्म नहीं हो गईं लेकिन दो साल में अंतर दिख रहा है। अभी तो यह झांकी है पिक्चर अभी बाकी है।
केंद्र व प्रदेश सरकार ने सभी वर्गों का विकास किया है। बिजली, सड़क की बेहतर व्यवस्था की है। केंद्र सरकार खेलो इंडिया शुरू करके खेल को बढ़ाना चाहती है। चीन के बाद विश्व की सबसे बड़ी आबादी वाले देश के खिलाड़ी जब पदक से चूक जाते हैं तो सभी का सिर नीचा हो जाता है। खेलों में जब देश आगे बढ़ेगा तो भला यूपी कैसे पीछे रहेगा।
अयोध्या महोत्सव व प्रयागराज के अर्द्घकुंभ की आलोचना पर उन्होंने कहा कि ये लोग सैफई महोत्सव पर टिप्पणी नहीं करते। लोगों को कुंभ का आमंत्रण देते हुए कहा कि यह तो अर्द्घकुंभ है। सोचिए कि पूर्ण कुंभ पर सरकार कैसी व्यवस्था करेगी। यदि आप लोगों ने केंद्र में मोदी एवं सूबे में योगी सरकार न बनाई होती तो यह संभव नहीं हो पाता।