फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बुआ को सौगात देने को भतीजे ने चलवाई महिलाओं पर लाठियां’

Fri, 29 Jul 2016 04:05 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अ‌खिलेश यादव व मायावती - फोटो : demo pic
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य ने आरोप लगाया है कि सपा सरकार ने बसपा सुप्रीमो मायावती को खुश करने के लिए महिला मोर्चा की प्रदर्शनकारियों पर लाठियां चलवाई।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों को महिला पुलिस के बजाय पुरुष पुलिस कर्मियों द्वारा रोककर बलप्रयोग कर चोटें पहुंचाई गई। इससे साबित करता है कि बुआ को सौगात देने के लिए भतीजे ने सत्ता का दुरुपयोग करने में भी संकोच नहीं किया। 

उन्होंने कहा कि प्रदर्शन को असफल करने के लिए सपा सरकार ने कई हथकंडे अपनाए। फिर भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने राजधानी पहुंचकर प्रदर्शन का सफल बनाया और बता दिया कि वे बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगी।  
विज्ञापन


मौर्य ने कहा कि दयाशंकर की टिप्पणी को अनुचित मानते हए उन्हें भाजपा से निष्कासित किया जा चुका है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि पार्टी अपने दल के किसी पूर्व नेता के परिवार का अपमान देखती रहेगी। 
विज्ञापन

घायल महिलाओं से की मुलाकात

फाइल फोटो - फोटो : डेंमो पिक
बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी के नेतृत्व में बसपाइयों ने जिस तरह से दयाशंकर की मां, बहन, बेटी व पत्नी के विरुद्ध अपशब्द बोले हैं, उसे भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा बेटियों के सम्मान की लड़ाई लड़ती रहेगी। मौर्य ने प्रदर्शन को सफल बताते हुए कार्यकर्ताओं का आभार जताया। 

कहा, सत्ता के इशारे पर पुलिस ने महिला कार्यकर्ताओं की बसों को कई जगहों पर बलपूर्वक रोककर प्रदर्शन को असफल करने का प्रयास किया, लेकिन महिला मोर्चा ने साबित कर दिया कि सम्मान-स्वाभिमान की लड़ाई लड़ने से उन्हें कोई ताकत रोक नहीं सकती। 

मौर्य ने केजीएयू ट्रामा सेंटर पहुंचकर लाठीचार्ज में घायल महिला कार्यकर्ताओं सीमा र्स्वणकार (लखनऊ), प्रीति सिंह (गोरखपुर) व मीनू (आगरा) का हालचाल लिया। मौर्य ने कहा कि महिलाओं पर बर्बरता के लिए भाजपा सपा को माफ नहीं करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें