फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट की तरह होगा यूपी का यह बस अड्डा, जानें खासियत

Thu, 12 May 2016 03:43 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ

सार

  • सरकार ने 11 करोड़ रुपये खर्च करने की दी है मंजूरी
  • पुराने निर्माण में कोई तोड़फोड़ नहीं होगी 
  • यूपी का यह पहला फुली एयरकंडीशन होगा बस अड्डा 
 
विज्ञापन
कुछ एेसा ही होगा बस अड्डा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैसरबाग को मॉडल बस अड्डा बनाने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने बुधवार को मंजूरी दे दी। राजधानी में एयरपोर्ट की तर्ज पर बनने जा रहा यह यूपी का पहला बस अड्डा होगा जो पूरी तरह एयरकंडीशन, ऑटोमैटिक सिस्टम और आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। 
विज्ञापन


इस बस अड्डे में यात्री टिकट लेकर ही एंट्री पाएंगे। जो परिवारीजन यात्री के साथ बस तक जाना चाहते हैं उन्हें प्लेटफॉर्म टिकट खरीदना होगा। 

परिवहन राज्य मंत्री याशर शाह ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के इस मॉडल बस अड्डे के प्रस्ताव को बुधवार कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। 

सरकार ने इस काम के लिए 11 करोड़ रुपये खर्च करने की मंजूरी दी है। मॉडल बस अड्डे को बनाने का कार्य इसी महीने शुरू होगा। मॉडल बस अड्डे को बनाने के दौरान पुराने निर्माण में कोई तोड़फोड़ नहीं होगी। 
विज्ञापन

बस आने तक लाउंज में वेट करने की होगी सुविधा

बस अड्डा - फोटो : amar ujala
ये होंगी सुविधाएं
- कैसरबाग का मॉडल बस अड्डा यूपी का पहला फुली एयरकंडीशन बस अड्डा बनेगा। एंट्री के साथ ही टिकट काउंटर से वेटिंग लाउंज तक यात्रियों को कूल-कूल एहसास होगा।
- बस की टिकट बुक होने के बाद यात्री को बस के प्लेटफॉर्म तक जाना होगा। बस आने तक लाउंज में वेट करने की सुविधा होगी।  

- बस अड्डे  के अंदर रेस्टोरेंट और आवश्यक वस्तुओं के काउंटर खुलेंगे। यात्रियों को बाहर नहीं आना पड़ेगा।
- बस अड्डे पर कंट्रोल सेंसिंग डोर लगेंगे जिसका ऑटोमैटिक संचालन होगा। 

 एयरकंडीशन से लेकर अन्य उपकरणों में इस्तेमाल होने वाली बिजली सोलर पॉवर प्लांट से मिलेगी। निर्माण इकाई के अधिशासी अभियंता इरफान के मुताबिक अधिक बिजली बनने पर उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन को सप्लाई करेंगे। 

जरूरत पड़ने पर यह बिजली उनसे वापस ली जा सकेगी। लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि मॉडल बस अड्डा बनने का काम शुरू होते ही बसों का संचालन कैसरबाग और अवध डिपो की वर्कशॉप से शुरू किया जाएगा। दरअसल निर्माण कार्य के दौरान बस संचालन करना मुश्किल होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें