फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की तरह केंद्र में भी दोबारा चुनाव चाहते हैं केजरी

Sat, 10 May 2014 07:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
केजरीवाल ने वाराणसी की एक जनसभा में दावा किया कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस बुरी तरह हारेगी, भाजपा खत्म हो जाएगी। केंद्र में दोबारा चुनाव होने पर आप की सरकार बनेंगी।
विज्ञापन


सड़कों पर पसरे सफेद सैलाब से आंखों में आई चमक को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल टाउनहाल में भाजपा और कांग्रेस पर जमकर बरसे।

केजरीवाल ने लोगों से अपील की, यह चुनाव भाईचारे की अस्मिता का चुनाव है, हिंदू मुस्लिम इसे मिलकर लड़ें। राहुल-मोदी दोनों का हारना तय है। इस हार के बाद कांग्रेस कई टुकड़ों में बंट जाएगी और भाजपा का अस्तित्व खत्म हो जाएगा।

शुक्रवार रात टाउनहाल मैदान की सभा में केजरीवाल ने जनता को नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी की हार का गणित बताया। कहा, हिंदू-मुस्लिम मिलकर चुनाव लड़ें। मोदी हार जाएंगे। कांग्रेस बिखर जाएगी, भाजपा खत्म हो जाएगी और छोटे-छोटे क्षेत्रीय दल ही बचेंगे।
विज्ञापन

दोबारा चुनाव चाहते हैं केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के खत्‍म होने के बाद एक साल बाद फिर चुनाव होगा और फिर आप की सरकार बनेगी। केजरीवाल ने कहा कि गांव-शहर में गली-गली घूमने के बाद मिले रुझान से साफ हो रहा है कि जनता भ्रष्टाचारियों को जवाब देने के लिए तैयार है।

अडानी और अंबानी के पैसे से चुनाव लड़ने और धर्म के नाम पर देश बांटने की राजनीति करने वालों को इस चुनाव में पता चल जाएगा जनता में कितनी ताकत होती है।

उन्होंने कहा कि मैं ईमानदारी के साथ धर्म जाति को जोड़कर प्यार की लड़ाई लड़ रहा हूं। सच बोलता हूं तो लोगों को झनझनाहट होती है। क्योंकि सच ऐसा ही होता है।

अंत में उन्होंने एक गीत भी गाया, इंसान का इंसान से हो भाईचारा, यही पैगाम हमारा...। जनता ने भी इस गीत तालियों के साथ दोहराया। मंच पर मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, जावेद जाफरी, संजय सिंह समेत कई नेता मौजूद थे।
विज्ञापन

केजरीवाल बोले बिक गया मीडिया

अरविंद केजरीवाल मीडिया पर जमकर बरसे और उनपर कुछ दलों के हाथ बिकने का आरोप लगाया। एक चैनल का नाम लेकर उन्होंने कहा कि दिल्ली में सिर्फ छह सीटें आप को मिलने का दावा करने वालों को जवाब देना चाहिए कि 28 सीटें कैसे आ गईं।

चुनाव होने से पहले ही ये चैनल कुछ नेताओं की जीत की घोषणा कर दे रहे हैं। जनता ऐसे चैनलों को माफ नहीं करेगी।

कुमार भी बरसे
आप नेता कुमार विश्वास ने शुक्रवार की रात टाउनहाल की सभा में दावा किया कि अमेठी से युवराज और काशी से महाराज दोनों चुनाव हारेंगे।

मां गंगा के तट पर क्रांति का चोला पहनकर निकलने वालों पर अंडे फेंकने वालों से जनता हिसाब चुकता करेगी। अरविंद ने देश की हुकूमत को हिला दिया है। इसीलिए दुनिया की नजर काशी के चुनाव पर लगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें