फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिसंबर को होगी कायस्थ महासभा की भव्य रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने शनिवार को कायस्थ समाज को एकजुट करने का बिगुल फूंक दिया। विश्वेश्वरैया सभागार में महासभा की ओर से आयोजित चित्रांश समागम व चिंतन बैठक में आगामी 3 दिसंबर को देश रत्न पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर ईको गार्डन में एक भव्य रैली करने का निर्णय लिया गया। इस रैली में प्रदेश के सभी जिलों के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों से भी कायस्थ समाज के लोगों को आमंत्रित करने पर मुहर लगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय व महासभा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने भगवान चित्रगुप्त के चित्र पर माल्यार्पण व आरती के साथ किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि कायस्थ महासभा कायस्थ समाज के मान सम्मान, गरिमा व अस्तित्व को कायम करने वाला हर आवश्यक कार्य करेगी। यह चिंतन बैठक इसी दिशा में एक कदम है। यह कार्य आगे भी जारी रहेगा। तीन दिसंबर की भव्य रैली कायस्थों की एकजुटता का बड़ा संदेश देगी। इस अवसर पर अखिल भारतीय चित्रांश महासभा लखनऊ के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष संजीव वर्मा को सम्मानित किया गया।
यूपी, हरियाणा, झारखंड, बिहार, उत्तराखंड, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ व अन्य प्रदेशों से आए कायस्थ व चित्रांश संस्थाओं के राष्ट्रीय अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की मासिक पत्रिका के मुखपृष्ठ का विमोचन भी किया गया। इसका पहला अंक आगामी तीन दिसंबर को प्रकाशित किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. इंद्रसेन श्रीवास्तव, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनीतिक प्रकोष्ठ प्रदीप माथुर, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. मुकेश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महामंत्री विश्वमोहन कुलश्रेष्ठ, राष्ट्रीय संगठन मंत्री पीसीएल श्रीवास्तव, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष मेघना श्रीवास्तव, श्याम चंद्र श्रीवास्तव, राहुल कुदेशिया, विनोद श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, वीरेंद्र सक्सेना, राजन सक्सेना, नेपोलियन सक्सेना सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें