फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ 11 को, सही वक्त पर करें पूजा

Sun, 05 Oct 2014 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
दीर्घायु-मंगलकामना के लिए सुहागिनें शनिवार 11 अक्तूबर को करक चतुर्थी करवा चौथ का व्रत रखेंगी। स्थानीय समायानुसार शनिवार रात 8:05 बजे के बाद चंद्र दर्शन होंगे।
विज्ञापन


चंद्र को अर्घ्य देकर सुहाग की दीर्घायु की मंगलकामना करेंगी और व्रत का पारण करेंगी। महानगर निवासी आचार्य प्रदीप ने बताया कि 11 अक्तूबर को दोपहर 12:14 बजे के बाद से चतुर्थी का मान शुरू हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि करवा चौथ के दिन चंद्रमा का पूजन चतुर्थी तिथि में किया जाना श्रेयस्कर रहता है। इसलिए शाम को चतुर्थी का मान मिलने के चलते सुहागिन महिलाओं का इसी दिन करवा चौथ का व्रत रहना श्रेयस्कर रहेगा।
विज्ञापन


12 को उदया में चतुर्थी तो मिलेगी, लेकिन शाम को चतुर्थी नहीं मिलेगी। आचार्य के मुताबिक रात को चंद्रोदय स्थानीय समय के अनुसार रात 8:05 बजे (रात 7:57 बजे काशी समय) होगा।

चंद्रोदय के एक घड़ी (24 मिनट) के भीतर ही चंद्र को अर्घ्य देकर और गौरी गणेश का पूजन कर चौथ माई के व्रत का पारण कर लेना चाहिए। वहीं, अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से 29 व 30 अक्टूबर को लक्ष्मण मेला मैदान में छठ पूजा का आयोजन किया जाएगा।

समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने बतया कि भोजपुरी के लोकगायक, फिल्म अभिनेताओं व कलाकारों से छठ पूजा गुलजार रहेगी। करीब 100 कलाकारों के कार्यक्रम होंगे।

गांव देहातों में ऐसी लोक मान्यता है कि करवा चौथ के पूजन के दौरान ही सजे-धजे करवे की टोटी से ही जाड़ा निकलता है। इससे पहले तो रातों में धीरे-धीरे वातावरण में ठंड का अहसास बढ़ जाता है, उसके बाद ही दिवाली से ठंड बढ़नी शुरू हो जाती है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें