फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajyasabha Election: कपिल सिब्बल बोले- कांग्रेस छोड़ने से पहले सोनिया गांधी से की थी मुलाकात, कहा- आसान नहीं था...

Thu, 26 May 2022 12:21 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

कपिल सिब्बल ने समर्थन के लिए सपा का आभार जताया साथ ही कांग्रेस छोड़ने पर भी बात की। उन्होंने कहा कि उन्होंने सोनिया गांधी से मुलाकात की थी और...
विज्ञापन
कपिल सिब्बल ने राज्यसभा के लिए नामांकन किया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस से इस्तीफा देकर सपा के समर्थन से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन करने वाले कपिल सिब्बल ने कहा कि सदन में पहुंच कर वे केंद्र सरकार की कमियां उजागर करेंगे।

विज्ञापन


बुधवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि 2024 में हम सब एक साथ मिलकर जनता की आवाज उठाएंगे। पूरी कोशिश होगी कि जनता के हितों की रक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि वे 16 मई को कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके हैं।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस छोड़ने से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी और उनका व्यवहार मेरे प्रति सद्भावपूर्ण था। सिब्बल ने कहा कि कांग्रेस से इस्तीफा देना आसान नहीं था और मैंने हमेशा एक स्वतंत्र आवाज के तौर पर अपनी पहचान बनाए रखी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्राथमिकता किसी दल से जुड़ना नहीं है, राज्यसभा में भी निर्दल उम्मीदवार के तौर पर नामांकन किया है। सिब्बल ने समर्थन के लिए सपा का आभार जताया। आजम खां से जुड़े सवाल पर उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। कांग्रेस में बढ़े तनाव के सवाल पर भी वे चुप्पी साध गए।

निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में दाखिल किया नामांकन
कांग्रेस के तेजतर्रार नेता और सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस के संकट मोचक रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल अब समाजवादी पार्टी के समर्थन से राज्यसभा जाएंगे। कबिल सिब्बल ने बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया। वहीं पूर्व राज्यसभा सदस्य जावेद अली ने भी सपा उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया है।

राज्यसभा में यूपी कोटे की 31 में से 11 सदस्यों का कार्यकाल 4 जुलाई को समाप्त हो रहा है। 11 सीटों पर हो रहे चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन दाखिल करने के दूसरे दिन पहला नामांकन कपिल सिब्बल ने दाखिल किया। कपिल सिब्बल सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे।

उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर सपा महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, सपा विधायक और कपिल सिब्बल के परिवार के सदस्य मौजूद थे। कपिल सिब्बल के बाद पूर्व राज्यसभा सदस्य संभल के जावेद अली ने भी सपा उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें