फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: ब्राह्मण वोटों के लिए सतीश मिश्रा की पत्नी भी मैदान में, कहा- भाजपा सरकार में हो रहा ब्राह्मणों का उत्पीड़न

Tue, 31 Aug 2021 10:42 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

बसपा ने यूपी चुनाव के लिए ब्राह्मणों को रिझाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। अब बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा की पत्नी कल्पना मिश्रा भी महिलाओं को संबोधित कर रही हैं।
विज्ञापन
कल्पना मिश्रा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्राह्मणों को रिझाने के लिए विभिन्न जिलों में ब्राह्मण सम्मेलन कर रहे बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा की पत्नी कल्पना मिश्रा ने भी मोर्चा संभाल लिया है। मंगलवार को उन्होंने लखनऊ में महिला सम्मेलन करते हुए भाजपा व अन्य दलों पर निशाना साधा।

विज्ञापन


कल्पना मिश्रा ने कहा कि भाजपा राज में ब्राह्मणों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्हें अपराधी बताकर एनकाउंटर में मारा जा रहा है। तहसील थानों में ब्राह्मणों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर पहुंच गई है और लोग बसपा की सरकार को याद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गरीब सवर्णों की बच्चियों के लिए भी बसपा सरकार में बालिग होने पर एकमुश्त एक लाख रुपये देने की व्यवस्था की गई थी। अन्य मुद्दों पर भी उन्होंने बात की और कहा कि भाजपा और सपा दोनों एक ही जैसे हैं और आने वाले चुनाव में दोनों से ही जनता को सतर्क रहना होगा। जनता चुनाव में दोनों को इसका जवाब देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें