फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'CBI जांच हुई तो बंद हो जाएगी आजम की बकवास'

Thu, 07 Aug 2014 01:00 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्पसंख्यक कल्याण एवं नगर विकास मंत्री आजम खां पर पलटवार करते हुए शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने बुधवार को कहा कि रोज-रोज आजम खां की बकवास का जवाब देना वे मुनासिब नहीं समझते।
विज्ञापन


बयानों का जवाब अवाम देगी। मौलाना जव्वाद ने कहा कि आजम खां की बकवास सीबीआई जांच को लेकर है।

जिस वक्त जौहर यूनिवर्सिटी और वक्फ बोर्ड की सीबीआई जांच हो जाएगी, आजम की बकवास बंद हो जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार उन्हें आश्वासन दे चुकी है कि इंसाफ होगा।

इसलिए वे आजम की किसी तरह की बकवास का जवाब नहीं देना चाहते, उनकी सारी बकवास को अवाम नोट कर रही है, वही इसका जवाब देगी। वे अभी सीबीआई जांच का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

आजम खां ने की ‌थी गंभीर टिप्पणी

गौरतलब है कि मंगलवार को आजम खां ने मौलाना पर टिप्पणी करते हुए उन पूरी मुस्लिम कौम को बेचने का आरोप लगाया।

आजम ने तंज कसते हुए कहा था कि ‘...वाह! धर्मगुरु, झोली में 14 मेंबर हैं नहीं और बने फिरते हैं ठेकेदार, जरा चुनाव होने दीजिए, फिर मालूम होगा कि धर्मगुरु के बहनोई ने शिया जायदादों को कितना लूटा है।

मस्जिदों को शहीद कराकर प्लॉटिंग करा दी

आजम खां ने कहा कि जिसने कर्बला और हुसैनी सराय तक बेच दिया और एक ही स्थान पर चार मस्जिदों को शहीद कराकर उसकी प्लॉटिंग करा दी, वे कहां से और कैसे जवाब देंगे?

जिसने कौम का सौदा कर लिया हो, वह अगर शिया वक्फ संपत्तियों का सौदा कर रहा है तो क्या ताज्जुब हो सकता है।’

विज्ञापन

जव्वाद को धर्मगुरू कहलाने का हक नहीं

आजम ने पूछा कि यदि धर्मगुरु के पास एक भी अच्छा व्यक्ति चुनाव लड़ाकर जिताने के लिए नहीं है तो ऐसे व्यक्ति को धर्मगुरु कहलाने का क्या अधिकार है?

उन्होंने मौलाना का नाम लिए बगैर कहा कि तथाकथित धर्मगुरु के बहनोई और चहेतों के अध्यक्ष रहते जितनी वक्फ जायदादों की लूट हुई, उतनी पहले कभी नहीं हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें