लखनऊ। राजधानी में स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में कालाजार के संदिग्ध रोगियों की जांच के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर सूचना स्वास्थ्य विभाग को देनी होगी। इसे लेकर सभी अस्पतालों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
त्रिवेणीनगर इलाके में कालाजार बीमारी से पीड़ित केस मिला था। विभाग ने इससे निजात मिलने का दावा किया था। हालांकि, मरीजों को 15 दिन तक लगातार बुखार आ रहा है उनकी कालाजार की जांच होगी। इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को देनी होगी। बलरामपुर, सिविल, लोकबंधु, रानीलक्ष्मीबाई समेत अन्य अस्पतालों में बुखार के आने वाले मरीजों की स्क्रीनिंग के निर्देश दिए गए हैं। एसीएमओ डॉ. गोपी लाल के मुताबिक, 15 दिन से अधिक समय से जिन लोगों के बुखार आ रहा है उनकी जांच की जाएगी।