फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ बाल गृह की काजल को मिला पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने का मौका, जानें क्या है वजह

Fri, 29 Sep 2017 02:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : डेमो
विज्ञापन
देश में अगले महीने होने जा रहे अंडर-17 फीफा वर्ल्ड कप के दौरान राजकीय बाल गृह (बालिका) में रहने वाली काजल को न केवल मैच देखने और दिल्ली घूमने का अवसर मिलेगा। बल्कि इस दौरान वह पीएम नरेंद्र मोदी से भी मिलेंगी। उन्हें यह अवसर मिशन इलेवन मिलियन के तहत मिला है।
विज्ञापन


जिसमें देश के 1.1 करोड़ बच्चों को फुटबॉल से जोड़ा जा रहा है। इस बारे में फीफा अंडर 17 विश्व कप 2017 की स्थानीय आयोजन समिति के परियोजना निदेशक जॉय भट्टाचार्या की ओर से अधीक्षिका को लिखे पत्र में बताया गया है कि काजल का चयन किया गया है। काजल  इस मिशन में पंजीकृत होने वाली 50लाखवीं छात्रा है। 

काजल 10वीं कक्षा में पढ़ती हैं। एम-इलेवन-एम के तहत उसे विश्वकप में आमंत्रित किया गया है। इसके तहत छह अक्तूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में ओपनिंग मुकाबले के दौरान पीएम मोदी काजल के साथ मुलाकात करेंगे। वहीं काजल को दिल्ली घूमने और मुकाबले देखने का भी अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक शिक्षिका को भी किया गया है आमंत्रित

पीएम मोदी - फोटो : डेमो
काजल 10वीं कक्षा में पढ़ती हैं। एम-इलेवन-एम के तहत उसे विश्वकप में आमंत्रित किया गया है। इसके तहत छह अक्तूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में ओपनिंग मुकाबले के दौरान पीएम मोदी काजल के साथ मुलाकात करेंगे। वहीं काजल को दिल्ली घूमने और मुकाबले देखने का भी अवसर मिलेगा।

भट्टाचार्या ने बताया है कि ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन और युवा मामले व खेल मंत्रालय द्वारा एम-इलेवन-एम के साथ देश में फुटबॉल को लोकप्रिय बनाने का प्रयास चल रहा है। देश के 64 शहरों एक साल के दौरान 15 शैक्षिक संस्थानों व स्कूलों में अभियान चलाया गया।

लखनऊ में भी इस दौरान सेमिनार आयोजित किया गया था। काजल के साथ एक शिक्षिका को भी आमंत्रित किया गया है। अधीक्षिका रीता टम्टा ने बताया कि वे काजल के साथ आयोजन में शामिल होने चार अक्तूबर को जाएंगी और सात तक इसमें भागीदारी करेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें