फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रेस में नहीं होने पर वकील व जज में नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दीवानी न्यायालय में बृहस्पतिवार को दोपहर के समय एडीजे तृतीय मनोज शुक्ल की कोर्ट पर एक महिला वकील के ड्रेस में नहीं होने को लेकर बवाल हो गया। एडीजे के महिला वकील को कस्टडी में लेने का आदेश देने पर अन्य वकीलों ने हंगामा शुरू कर दिया। मामले की जानकारी पाकर पहुंचे जिला जज तनवीर अहमद ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दोपहर के समय एडीजे तृतीय मनोज शुक्ल कोर्ट में मुकदमों की सुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान बिना ड्रेस पहने अधिवक्ता शशी सिंह कोर्ट पर पहुंच गई और पेशकार अनिल श्रीवास्तव से एक मुकदमे के बारे में बात करने लगीं। एडीजे ने महिला अधिवक्ता से ड्रेस में नहीं होने को लेकर नाराजगी जताई। इस पर दोनों के बीच नोकझोंक होने लगी। विवाद बढ़ने पर एडीजे ने अधिवक्ता को कस्टडी में लेने का आदेश दे दिया।
इस पर अन्य वकीलों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसको लेकर काफी देर तक कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी रही। मामले की जानकारी पाकर जिला जज तनवीर अहमद, बार अध्यक्ष संदीप ठाकुर ने एडीजे तृतीय कोर्ट पर पहुंचकर प्रकरण में हस्तक्षेप किया। इस बीच अधिवक्ता शशी सिंह ने कोर्ट में बिना ड्रेस के जाने पर माफीनामा लिखकर दे दिया। उन्होंने दोबारा कोर्ट में ड्रेस के ही जाने की बात कही है। अधिवक्ता के माफीनामे के बाद मामला समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें