फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब फर्जी नियुक्ति पत्र के साथ पहुंचा ज्वाइन करने...

Sat, 01 Aug 2015 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सचिवालय में फर्जी नियुक्तियों का खेल थम नहीं रहा। ताजा मामला शुक्रवार को सामने आया। मुख्य सचिव व प्रमुख सचिव के फर्जी नियुक्ति आदेश से एक शख्स चतुर्थ श्रेणी के पद पर जॉइन करने पहुंच गया।
विज्ञापन


सुरक्षा दल के शिकंजे में वह आ भी गया लेकिन उस पर कोई कार्रवाई होती इससे पहले वह भाग निकलने में कामयाब रहा। इसमें सुरक्षाकर्मियों की भूमिका संदेह के घेरे में है।

सचिव सचिवालय प्रशासन ने मामले की जांच का आदेश दिया है। मुख्य सुरक्षा अधिकारी से इसकी जिम्मेदारी तय करने को कहा गया है।

जानकारी के मुताबिक सुबह करीब साढ़े आठ बजे सचिवालय के मुख्य रक्षक शिव बहादुर सिंह जनपथ स्थित मिठाई की दुकान पर शुक्रवार को रिटायर होने वाले सुरक्षाकर्मियों के विदाई कार्यक्रम के लिए मिठाई लेने गए थे।
विज्ञापन

नियुक्ति पत्र पर आलोक रंजन की मुहर लगी थी

सचिवालय विकास भवन गेट के पास खड़े एक व्यक्ति ने उन्हें रोककर कागज दिखाते हुए उसके बारे में जानकारी चाही। दिखाया गया कागज नियुक्ति पत्र था जिस पर मुख्य सचिव आलोक रंजन के नाम की मुहर लगी थी और नियुक्ति सचिव के हस्ताक्षर थे।

पूछताछ में देवेंद्र कुमार नाम के इस व्यक्ति ने इस नियुक्ति पत्र के एवज में चार लाख रुपये मिर्जापुर के रमेश बिंद को देने की बात बताई। नियुक्ति पत्र पहली नजर में ही फर्जी नजर आया तो मुख्य रक्षक ने इसकी सूचना सचिवालय के प्रभारी निरीक्षक को दी।

प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे तो उन्होंने संबंधित व्यक्ति को पकड़ लिया और उसे विकास भवन के उप निरीक्षक पूरन चंद जोशी,मुख्य रक्षक उपेंद्र नाथ सिंह,मुख्य रक्षक राकेश सिंह कुशवाहा की सुपुर्दगी में देकर सीनियर अफसरों का जानकारी देने चले गए। सीनियर अफसरों ने मामले की एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

तीन की सुपुर्दगी में था तो कैसे भाग निकला

सूत्रों के मुताबिक सचिवालय निरीक्षक ने पकड़े गए व्यक्ति को पुलिस कस्टडी में देने के लिए संबंधित सुरक्षाकर्मियों को मुख्य भवन निरीक्षक कार्यालय पहुंचने के लिए कहा।

इस पर सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि वह व्यक्ति भाग गया है। तीन-तीन सुरक्षाकर्मियों की सुपुर्दगी में होने के बावजूद पकड़े गए व्यक्ति के भागने की सूचना मुख्य सुरक्षा अधिकारी व सचिव सचिवालय प्रशासन को दी गई।

सचिव सचिवालय प्रशासन प्रभात मित्तल ने बताया कि जांच बैठा दी गई है। मुख्य सुरक्षा अधिकारी से इस संबंध में जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें