सहायक चकबंदी अधिकारी/सहायक आयतीकरण अधिकारी, विपणन निरीक्षक, अपर जिला सूचना अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक के पदों के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक है। अपर सहायक उद्यान निरीक्षक के लिए बीएससी कृषि या बीएससी जीवविज्ञान तथा राजस्व निरीक्षक के लिए कॉमर्स या अर्थशास्त्र में स्नातक योग्यता होनी चाहिए।
किस पद पर कितनी भर्तियां
पद--रिक्तियां
सहायक चकबंदी अधिकारी/ सहायक आयतीकरण अधिकारी--94
विपणन निरीक्षक (खाद्य एवं रसद)--194
पूर्ति निरीक्षक (खाद्य एवं रसद)--151
सहायक उद्यान निरीक्षक--89
अपर जिला सूचना अधिकारी (हिंदी)--11
अधिशासी अधिकारी (नगर पंचायत)--107
राजस्व निरीक्षक (नगरीय निकाय निदेशालय)--26
कुल रिक्तिया--672