फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अस्पतालों में होंगी डॉक्टरों की बंपर भर्तियां!

Thu, 26 Mar 2015 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में जल्द ही 20 हजार डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसमें से तीन हजार डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जिन्हें जल्द ही तैनाती दे दी जाएगी।
विज्ञापन


यही नहीं ग्रामीण क्षेत्र में तैनात होने वाले डॉक्टरों को पदोन्नति में 30 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। नेता सदन अहमद हसन ने यह जानकारी विधान परिषद में बुधवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान दी।

उन्होंने यह भी बताया कि सभी सरकारी अस्पतालों में एक साल के अंदर डिजिटल एक्सरे मशीनें तो जल्द ही रंगीन अल्ट्रा साउंड मशीनें लगा दी जाएंगी। इसके बाद रंगीन अल्ट्रा साउंड भी मुफ्त कर होने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर महीने दी जाएगी एक लाख की दवा

उन्होंने बताया कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में जरूरत के आधार पर सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। अब तक 7,000 बेड बढ़ाए जा चुके हैं। सूबे में 100 अर्बन हेल्थ पोस्ट खोले जाएंगे।

इनमें से प्रत्येक में एक लाख की दवा हर महीने दी जाएगी। इतना ही नहीं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को तीन दिन के स्थान पर पांच दिन की मुफ्त दवा देने की व्यवस्था लागू हो गई है।

विशेष परिस्थितियों में 15 दिन की दवा देने की व्यवस्था है। सरकारी अस्पतालों में दवा की उपलब्धता की जानकारी लोगों को ऑनलाइन देने की व्यवस्था जल्द कर दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें