फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापमं घोटाले के आरोपी की मौत, पोस्टमॉर्टम से इनकार!

Thu, 26 Mar 2015 09:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के राज्यपाल एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव के मंझले बेटे और व्यापमं घोटाले के आरोपी शैलेश यादव (53) की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन


शैलेश की लाश राम नरेश यादव के मॉल एवेन्यू स्थित आवास में फर्श पर पड़ी पाई गई। परिवार के लोगों ने पहले तो शव का पोस्टमार्टम कराने से यह कहते हुए मना कर दिया कि मौत बीमारी की वजह से हुई है, लेकिन बाद में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी हुई।

व्यापमं घोटाले में शैलेश से एमपी एसआईटी और एसटीएफ ने पिछले दिनों पूछताछ की थी। कुछ दिनों पहले भी एसआईटी की टीम शैलेश से लखनऊ पूछताछ करने के लिए आई थी, पर वे उस समय यहां मौजूद नहीं थे। एमपी पुलिस को इस मामले में शैलेश की तलाश थी।
विज्ञापन

तनाव के कारण हुआ ब्रेन हैमरेज

परिवार के सदस्यों और कर्मचारियों के मुताबिक शैलेश की मौत रात करीब डेढ़ बजे हुई। कमरे में गिरने की आवाज पर घर के लोग जब बेडरूम में पहुंचे तो वहां शैलेश फर्श पर औंधे मुंह पड़े हुए थे और उनके माथे पर चोट से खून निकल रहा था। आनन-फानन में निजी चिकित्सक को बुलाया गया, जिसने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिवार के लोगों ने कहा-तनाव से हुआ ब्रेन हैमरेज
घर के सदस्यों का कहना है कि व्यापमं घोटाले में नाम आने के बाद से शैलेश खासे तनाव में रहते थे और उनका ब्लड शुगर भी बढ़कर 350 से ऊपर पहुंच गया था।

इसी तनाव में उन्होंने शराब और सिगरेट भी पीनी शुरू कर दी थी। परिवार के लोगों का कहना था कि इसी तनाव में शैलेश को ब्रेन हैमरेज हो गया, जिसकी वजह से उनकी मौत हुई।

पुलिस और मीडिया को नहीं आने दे रहे थे अंदर

शैलेश यादव की मौत की सूचना पाकर पुलिस और मीडियाकर्मी उनके मॉल एवेन्यू स्थित आवास पर पहुंच गए। लेकिन परिवार के लोगों ने पुलिस और मीडियाकर्मियों को घर में नहीं घुसने दिया।

दोपहर करीब डेढ़ बजे कांग्रेस नेत्री रीता बहुगुणा जोशी पहुंचीं और उसी समय पुलिस को अंदर जाने का मौका मिला। घर के बाहर मीडियाकर्मियों का देर शाम तक जमावड़ा लगा रहा।

इस बीच परिवार के करीबी कांग्रेस नेताओं का आवागमन जारी रहा। नजदीकी संबंधी भी पहुंचे। पर सभी मीडिया व पुलिस के सवालों का जवाब देने कतराते रहे। बाद में कांग्रेस के जोनल प्रवक्ता बृजेंद्र कुमार सिंह पहुंचे। उन्होंने हालात की जानकारी दी और कहा कि शैलेश बीमार चल रहे थे, उनकी मौत उसी वजह से हुई है और मौत के पीछे कोई और कारण नहीं है।

दोपहर करीब डेढ़ बजे कांग्रेस नेत्री रीता बहुगुणा जोशी पहुंचीं और उसी समय पुलिस को भी अंदर जाने का मौका मिला। जोशी यहां कुछ देर रुक कर चली गईं। करीब सवा दो बजे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी वहां पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने दिया पोस्टमार्टम करने का आदेश

मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के बाद पुलिस अफसरों को शव का पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पोस्टमार्टम कराने की तैयारी शुरू हो गई थी।

दोपहर करीब तीन बजे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी और उनके बाद फूलपुर पवई से सपा विधायक श्याम बिहारी यादव वहां पहुंचे। इसके अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी यहां सांत्वना देने पहुंचे।

घर में पत्नी और भाइयों का परिवार ही था
बताया जा रहा है कि बीमारी की वजह से शैलेश अलग कमरे में सोते थे। उनकी पत्नी माधुरी यादव व छोटा बेटा चुनमुन अलग कमरे में रहते थे।

बड़ा बेटा पढ़ाई के सिलसिले में बाहर है। घर में शैलेश, उनकी पत्नी माधुरी, छोटा बेटा, दोनों भाइयों कमलेश व अजय की पत्नियां, तीन घरेलू कर्मचारी व छह सुरक्षाकर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन

भोपाल मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं राम नरेश यादव

घर में शैलेश अपने दोनों भाइयों व उनके परिवार के साथ ही रहते थे। पिछले दिनों राम नरेश यादव की तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें भोपाल मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। तभी से कमलेश व अजय यादव पिता के पास भोपाल गए हुए थे।

बुधवार को शैलेश की मौत की सूचना मिलने पर वह दोनों लखनऊ के लिए रवाना हो गए। परिवार के सदस्यों के अनुसार दोनों भाइयों के यहां आने के बाद ही शैलेश के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार गुरुवार को होगा।

मौत की वजह को लेकर बना रहा चर्चाओं का दौर
शैलेश की मौत की जानकारी के बाद से ही रामनरेश यादव के मॉल एवेन्यू स्थित आवास के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस को भी अंदर प्रवेश न मिलने की वजह से वहां चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

लोगों में इस बात को लेकर चर्चा थी कि व्यापमं घोटाले में पुलिस को शैलेश की तलाश थी, पुलिस की टीम दो बार यहां पूछताछ करने आ चुकी थी। इसी वजह से शायद उन्होंने आत्महत्या कर ली। शैलेश की मौत को लेकर कयासबाजी का दौर देर शाम तक जारी रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें