फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह मंत्रालय में नौकरी का झांसा दे बेरोजगारों से की ठगी

Mon, 19 Sep 2016 06:16 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
सूबे के गृह सचिव व नियुक्ति सचिव का फर्जी पत्र तैयार कर गाजियाबाद के दो युवाओं को नौकरी देने के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

एक-एक लाख रुपये की धोखाधड़ी के शिकार पीड़ितों ने जालसाजों का नेटवर्क लखनऊ से दिल्ली के संवेदनशील मंत्रालयों तक बताया है।

रविवार को गाजियाबाद के सुरभी पुत्री चंद्रभान सिंह व पवन सिंह सचिवालय एनेक्सी पहुंचे। यहां गेट पर मौजूद सचिवालय सुरक्षाकर्मी उमेश चंद्र सिंह को इन्होंने नियुक्ति पत्र दिखाते हुए नियुक्ति सचिव से मिलवाने की मांग की।

इन दोनों ने यहां बताया कि अमित कुमार सक्सेना नाम के व्यक्ति ने उन लोगों को बड़े-बड़े लोगों से पहुंच की बातें करके फंसाया। विश्वास दिलाने के लिए गाजियाबाद में पुलिस वेरीफिकेशन के लिए डाक्यूमेंट भिजवाए जिसका वेरीफिकेशन करने पुलिस उनके घर आई।
विज्ञापन


इसके बाद 19 अगस्त को गृह मंत्रालय दिल्ली में नौकरी दिलाने के लिए उद्योग भवन ले गए। वहां एक व्यक्ति से मुलाकात कराई। इसके बाद गृह मंत्रालय ले गए जहां दो लोग और मिले। 20 अगस्त को पवन को राष्ट्रपति भवन ले गए। अमित 16 से 21 अगस्त तक गाजियाबाद के एक होटल में ठहरा। 
विज्ञापन

सुरक्षाकर्मी ने दी नियुक्ति पत्र फर्जी होने की जानकारी

डेमो
सुरभी ने बताया कि इन यात्राओं से उन लोगों को भरोसा हो गया कि  इसकी पहचान बड़े लोगों से है और नौकरी मिल जाएगी। सुरभी के मुताबिक इसके बाद अमित ने 20 अगस्त को उसके घर आकर उनकी मां से एक लाख रुपये लिए।

पवन ने बताया कि उससे दो-तीन किश्तों में एक लाख लिए गए। फर्जी नियुक्ति सचिव पीके यादव के नाम से जारी नियुक्ति पत्र फर्जी गृह सचिव यूपी सरकार के पैड पर है।

इसमें सुरभी व पवन को रविवार को 11 से दो बजे के  बीच अनिवार्य रूप से एनेक्सी लखनऊ पहुंचने को कहा गया था। यहां सुरक्षाकर्मी उमेश ने इन्हें नियुक्ति पत्र फर्जी होने की जानकारी दी।

इसके बाद ये मुख्यमंत्री व प्रमुख सचिव नियुक्ति को आपबीती बताता एक प्रार्थनापत्र देकर गाजियाबाद लौट गए। नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि आदेशानुसार आपकी नियुक्ति नई दिल्ली में क्लर्क पद पर होनी तय हुई है।

20 सितंबर 2016 को अपने समस्त दस्तावेज लेकर प्रमुख सचिव पीकेयादव एनेक्सी लखनऊ में पेश हों। समस्त दस्तावेज जैसे चरित्र प्रमाणपत्र व अन्य दस्तावेज लेकर समय 11 बजे से 2 बजे के बीच 18 सितंबर को पेश होना अति आवश्यक है।।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें