नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति को सऊदी अरब में बकरी व ऊंट चराने की नौकरी दिलाई गई। फिर उससे भारत वापस भेजने के नाम पर हजारों रुपये वसूल लिए गए।
मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देवकांत शुक्ल ने रौनाही थानाध्यक्ष को रिपोर्ट दर्जकर विवेचना करने व कार्यवाही से अदालत को भी अवगत कराने का आदेश दिया है।
मामला रौनाही थाने के लहरापुर गांव का है। यहां का रहने वाले शमीम के घर कोतवाली नगर के मौलाबख्श नगर निरालानगर निवासी जावेद पहुंचे और उससे कहा कि उसका साला एजाज निवासी अमौना थाना पूराकलंदर सऊदी अरब में रह रहा है।