फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के सोने के साथ पकड़ी गई लुटेरे की बीवी, बनने वाली थी दरोगा

Thu, 09 Mar 2017 01:10 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मह‌िला के पास से बरामद हुई सोने की ये ब्रिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर के पास भरी-दोपहरी चौक के पुष्पांजलि ज्वैलर्स के मालिक दाताराम वर्मा का 80 लाख का सोना लूटने वाले बदमाश उपेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह को एसटीएफ ने बुधवार दोपहर बलिया से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


उसके पास से 60 लाख रुपये कीमत की सोने की एक-एक किलो की दो सिल्लियां बरामद हुई हैं। इस मामले की एफआईआर महानगर कोतवाली में दर्ज है। एसटीएफ ने चित्रा सिंह को महानगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

एसटीएफ के एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि बलिया के सहतवार स्थित बरतर कस्बा निवासी उपेंद्र सिंह और मोनू सिंह उर्फ अनूप प्रताप सिंह ने सर्राफ के भांजे आकाश से तीन किलो सोना लूट लिया था।
विज्ञापन


इस मामले में एएसपी एस. आनंद को लगाया गया था। सर्राफ ने बीते वर्ष 29 दिसंबर को महानगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मोनू सिंह को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

दरोगा भर्ती परीक्षा में हो चुका है चयन

डेमो - फोटो : Demo Pic
मोनू ने बताया था कि बलिया निवासी उपेंद्र के पास सोना रखा हुआ है। उपेंद्र की तलाश में टीमें लगी थीं लेकिन वह दिल्ली, महाराष्ट्र और झारखंड में छिपकर पुलिस को छका रहा था।
  इस बीच सूचना मिली कि लूटा गया सोना उपेंद्र की पत्नी चित्रा सिंह के पास है और वह बलिया से भागने की फिराक में है। एसटीएफ के उपनिरीक्षक संदीप मिश्रा के नेतृत्व में टीम बलिया पहुंची और घेराबंदी कर चित्रा सिंह को दो किलो सोने की सिल्लियों के साथ दबोच लिया।

एसटीएफ के उपनिरीक्षक संदीप मिश्रा ने बताया कि चित्रा सिंह अपने पति की पैरवी में जुटी थी। वह वकीलों से संपर्क कर उसे कोर्ट में हाजिर कराने की कोशिश में थी। पकड़े जाने पर उसने कुबूला कि सोने की सिल्लियां बेचकर पति की जमानत का इंतजाम कर रही थी।

चित्रा सिंह का चयन दरोगा की सीधी भर्ती परीक्षा 2016 में हो चुका है। उसे नियुक्तिपत्र भी मिल चुका है। आने वाले दिनों में उसे ट्रेनिंग के लिए जाना था। हालांकि, इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। लूटे गए सोने के साथ गिरफ्तारी से चित्रा की नौकरी खतरे में पड़ गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें