सुल्तानपुर में एक जीप नहर में गिर जाने से बड़ा दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है। नहर के तेज बहाव के चलते घटना के तीन घंटे बाद तक राहत कार्य शुरू नहीं किया जा सका।
जानकारी के मुताकि जयसिंहपुर कोतवाली के सदरपुर गांव से चौथी लेकर आई जीप वापस जा रही थी। रास्ते में संतुलन बिगड़ जाने से नहर में गिर गई। घटना शुक्रवार दोपहर तीन बजे की है।
हादसे की जानकारी होते ही आसपास की भीड़ जुटने लगी लेकिन कोई वहां मदद के लिए नहीं जा सका। करीब 5.30 पर डीएम वहां पहुंचे। बताया जा रहा है कि रेलिंग न होने की वजह से हादसा हुआ।
जीप में कितने लोग सवार थे अभी तक कोई जानकारी नहीं हो सकी है।