फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी ने केबल काटा, सात घंटे बत्ती गुल

Mon, 28 Apr 2014 08:53 AM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीआईएल उपकेंद्र इलाके में रविवार को सुबह जेसीबी ने 11 हजार वोल्ट के भूमिगत केबल को काट दिया, जिससे करीब सात घंटे तक बिजली बंद रही।
विज्ञापन


इसके कारण दो हजार से अधिक लोग सुबह से शाम तक बिजली को तरस गए। इसके अलावा पारा में शनिवार को जले ट्रांसफॉर्मर के कारण रविवार शाम तक बिजली आपूर्ति ठप रही।

यूपीआईएल उपकेंद्र के रानीगंज फीडर के केबल को जेसीबी ने  सुबह नौ बजे दो जगह काट दिया, जिससे रानीगंज, दुगांवा, राजेंद्र नगर आदि के छह ट्रांसफॉर्मर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता मोहम्मद असलम ने बताया कि दो जगह कटे केबल को सही करने में चार बज गए। जानकारी में आया कि पारा में जला ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला तो लोगों ने दोपहर मेें फतेहगंज उपकेंद्र पर हंगामा कर नाराजगी जताई।

220 केवी हरदोई उपकेंद्र से जाने वाली 33 केवी लाइन में खराबी आने के कारण मलिहाबाद एवं माल की बिजली सुबह से शाम तक ठप रही। कुर्सी रोड के आदिल नगर में भी रखरखाव कार्य से तीन घंटे तक सप्लाई बंद की गई।

लेसा के मुख्य अभियंता ने रविवार को हुसैनगंज स्थित कॉल सेेंटर में सिर्फ चार फरियादियों की फरियाद को सुना। इनमें तीन गलत बिजली बिल एवं एक किराएदार को कनेक्शन देने के प्रकरण की थी।

मुख्य अभियंता शमीम अहमद ने बताया कि उदयगंज वीरनगर के माता प्रसाद पाल, मॉडल हाउस के एसके बनर्जी एवं लालबाग की कंधारी बाजार निवासी रंजीत कुमार ने एजेंसी द्वारा गलत बिल बना परेशान करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


वहीं इंदिरानगर के एक उपभोक्ता ने उसके किराएदार को नया कनेक्शन देने की शिकायत दर्ज कराई। मुख्य अभियंता ने सभी प्रकरणों के जांच के निर्देश दे दिए है।

दूसरी तरफ अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार वर्मा ने बताया कि यूपीआईएल उपकेंद्र इलाके के निवासी विश्वपति शर्मा को नया कनेक्शन दे दिया गया है। जिन्होंने प्रबंध निदेशक को शिकायत सुनाई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें