फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शताब्दी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर छह से

Mon, 28 Apr 2014 08:53 AM IST
निशांत यादव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
वीआईपी ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस के यात्री 29 अप्रैल से अपनी बोगियों तक सीधे अपनी कार से पहुंच सकेंगे। बस इसके लिए आपको कैब-वे का प्रवेश शुल्क अदा करना होगा।
विज्ञापन


यह ट्रेन 29 अप्रैल से चारबाग स्टेशन की जगह लखनऊ जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर छह नंबर से चलेगी। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन इस ट्रेन को चलाने की तैयारी शुरू कर दी है।

हावड़ा की तर्ज पर लखनऊ जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 6 पर कैब-वे बनाया गया है। इस कैब-वे का रास्ता मवैया चौराहे से करीब 100 मीटर पहले बाएं ओर मुड़कर पहुंचता है।
विज्ञापन


कैब-वे पर पहुंचकर वाहन प्लेटफार्म नंबर 6 से संचालित होने वाली पुष्पक एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों की बोगियों के पास तक सीधे पहुंच जाते हैं।

इससे यात्रियों को सामान लेकर स्टेशन के प्रवेश द्वार से करीब 800 मीटर लंबे प्लेटफार्म पर पैदल नहीं चलना पड़ता है। इसी के चलते रेलवे ने शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन 29 अप्रैल से लखनऊ जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर छह से करने का निर्णय लिया है।

इसी तरह 15 जून से दूरंतो एक्सप्रेस व एसी एक्सप्रेस को बंद करके उनकी जगह सप्ताह में सात दिन चलने वाली नई एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस का संचालन भी लखनऊ जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर छह से होगा।

अभी लखनऊ जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 6 में टीन शेड नहीं है। शताब्दी के यहां से चलने की घोषणा होते ही रेलवे ने भी तैयारी शुरू कर दी है।

डीआरएम अनूप कुमार ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर 6 के आधे हिस्से में कवर शेड बना दिया गया है, जिससे यात्रियों को धूप न लगे और बारिश के समय उन्हें भीगना न पड़े।

उन्होंने बताया कि बाकी बचे आधे हिस्से में कवर शेड लगाने की मंजूरी रेलवे बोर्ड ने दे दी है। अगले दो माह में यह काम पूरा हो जाएगा।

यात्रियों को दूर से ही उनकी बोगी की स्थिति की जानकारी मिल सके इसके लिए कोच गाइडेंस सिस्टम भी लगा दिए गए हैं। यात्रियों के बैठने के लिए ग्रेनाइट की बेंच लगाई जाएंगी। कैब-वे को और चकाचौंध करने के लिए किनारे की तरफ होर्डिंग लगाए लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें