फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajyasabha Election: जयंत चौधरी बोले- विधानसभा के नीचे भी खोदोगे तो कुछ न कुछ मिलेगा

Mon, 30 May 2022 01:42 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

राज्यसभा के लिए सपा व रालोद के संयुक्त उम्मीदवार जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा राज में मुद्दों पर बात नहीं हो रही है। भाजपा सिर्फ चुनाव लड़ती है। ये लोग सरकार कब चलाते हैं पता ही नहीं चलता।
विज्ञापन
रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा चुनाव के लिए सपा रालोद गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी के तौर पर नामांकन करने के बाद रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि आज जनता को मुद्दों से भटकाया जा रहा है। खासतौर से खोदाई कराने के नाम पर। उन्होंने कहा कि खोदाई वास्तव में देश की हो रही है मंदिर या मस्जिद की नहीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें तय करना होगा कि हम एक साथ मिलकर रह सकते हैं या नहीं। हमें ज्ञान की बात करनी चाहिए ना कि ज्ञानवापी की। यहां तो विधानसभा के नीचे भी खोदोगे तो कुछ ना कुछ निकलेगा। यह जमाना विज्ञान का है।

उन्होंने कहा कि किसानों के मुद्दे पीछे रह गए हैं । भाजपाई अपने वादे पूरे नहीं कर रहे हैं। भाजपा चुनाव में व्यस्त रहती है। ये लोग सरकार कब चलाते हैं पता नहीं।
विज्ञापन


यूपी के बजट में खेती के लिए 2.8 प्रतिशत आवंटन किया गया है। 14 दिन में गन्ना भुगतान करने का वायदा पूरा नहीं हुआ। कहा गया था कि पांच साल बिजली का बिल नहीं आएगा। इन वादों का क्या हुआ हम राज्यसभा में पूछेंगे।

जयंत ने सपा अध्यक्ष को धन्यवाद दिया और कहा कि हम उनके विश्वास पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में 75 नहीं बल्कि पूरे देश में भाजपा 75 सीटें जीतेगी।

अखिलेश यादव की मौजूदगी में राज्यसभा के लिए किया नामांकन
चौधरी जयंत सिंह ने सोमवार को रालोद और सपा के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया।  इस मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ ही रालोद के कई नेता व समर्थक मौजूद थे।

नामांकन दाखिल करने के बाद जयंत चौधरी ने कहा कि सपा के साथ हमारा गठबंधन कायम है और कायम रहेगा। जिस तरह हम मिलकर विधानसभा चुनाव में मजबूती से लड़े उससे हमारा गठबंधन मजबूत हुआ है। राज्यसभा प्रत्याशी बनाने के लिए मैं अखिलेश यादव व सपा कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करता हूं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें