फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में जुटे फिल्म नगरी के ये दिग्गज, पढ़ें अखिलेश के बारे में क्या बोले

Tue, 27 Dec 2016 08:38 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
अभ‌िषेक बच्चन - फोटो : amar ujala
यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने मंगलवार को लोकभवन में ‘फिल्म, टेलीविजन एवं लिबरल आर्ट्स संस्थान’ का शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम में फिल्म अभिनेत्री और सांसद जया बच्चन, अभ‌िषेक बच्चन, र‌व‌िक‌िशन, फ‌िल्म न‌िर्माता अनुराग कश्यप सह‌ित कई हस्त‌ियां मौजूद रहीं। 
विज्ञापन

2 of 6
जया बच्चन - फोटो : amar ujala
कार्यक्रम में जयाबच्चन ने अखिलेश की तारीफ करते हुए कहा क‌ि आपने हिंदी सिनेमा को एक छत दी है। आपका सपना बहुत ऊंचा है जिससे सिनेमा के साथ यूपी के युवाओं को भी फायदा देगा।
 
विज्ञापन

3 of 6
अभ‌िषेक बच्चन - फोटो : amar ujala
राज्य सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक प्रदेश सरकार ने सिनेमैटिक और लिबरल आर्ट्स की पढ़ाई के लिए एक स्वायत्त फिल्म, टेलीविजन एवं लिबरल आर्ट्स संस्थान की स्थापना का फैसला किया है। 

 

4 of 6
रव‌ि क‌िशन - फोटो : amar ujala
भोजपुरी स‌िनेस्टार रव‌िक‌िशन भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे और उन्होंने लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे की तारीफ की और कहा क‌ि हम दूसरी पार्टी से चुनाव लड़े थे इसके बाद भी अख‌िलेश यादव ने हमारी मदद की।
विज्ञापन

5 of 6
अनुराग कश्यप - फोटो : amar ujala
कार्यक्रम में फ‌िल्म न‌िर्माता अनुराग कश्यप ने भी श‌िरकत की और सीएम की तारीफ में कहा क‌ि बहुत सी सरकारों ने अनुदान देने के वादा क‌िया लेक‌िन इसे न‌िभाने का काम स‌िर्फ अख‌िलेश यादव ने क‌िया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अख‌िलेश यादव - फोटो : amar ujala
जब तक नए भवन का निर्माण कार्य पूरा नहीं होता, तब तक निशातगंज स्थित एससीईआरटी के अस्थायी कैंपस से इस संस्थान का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें