फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flashback 2016: कभी शायरी तो कभी इन तस्वीरों से सोशल मीडिया में छाए राहुल

Tue, 27 Dec 2016 07:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
साल 2016 में राहुल गांधी काफी बदले अंदाज में नजर आए। राहुल के तौर-तरीकों और स्टाइल में बदलाव जुलाई में लखनऊ रैली के दौरान देखा गया वहीं हाल ही में उनकी गालिब और बशीर बद्र की शायरी भी स‌ुर्खियां बनीं। डालें एक नजर...
विज्ञापन

2 of 10
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
बीते दिनों बहराइच में राहुल गांधी ने कहा क‌ि मैं प्रधानमंत्री को गालिब की इस शायरी से जवाब देना चाहता हूं, ‘हर एक बात पे कहते हो तुम कि तू क्या है, तुम्हीं कहो कि ये अंदाज-ए-गुफ्तगू क्या है... ’ 
विज्ञापन

3 of 10
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
राहुल गांधी की ये शायरी ट्विटर पर छा गई। लोगों ने इस शायरी के जवाब में कई फनी शेर पोस्ट किए। वहीं अल्मोड़ा रैली में राहुल गांधी ने बशीर बद्र की शायरी सुनाई, लोग टूट जाते हैं, एक घर बनाने में, तुम तरस नहीं खाते बस्तियां जलाने में।

4 of 10
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
वहीं यूपी के दौरे के वक्त एक तस्वीर चर्चा में आई जिसमें वह झुककर अपना फीता बांध रहे थे। दरअसल अमेठी में कार्यक्रम के दौरान राहुल के जूते का फीता खुल गया। फीता बांधने के लिए राहुल जैसे ही झुके उनकी सुरक्षा में लगे एसपीजी जवान ने उनकी मदद करने की कोशिश की। ‘गुड ब्वॉय’ राहुल ने उसे मना करते हुए फीता खुद ही बांध लिया।
विज्ञापन

5 of 10
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
इससे पहले राहुल जब 29 जुलाई को लखनऊ आए थे तो उनकी तस्वीरें और रैंप पर घूम-घूमकर बात करने का स्टाइल काफी चर्चा में रहा था।
विज्ञापन

6 of 10
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
उस दौरे के वक्त राहुल की एक तस्वीर सोशल मीडिया में काफी वायरल हुई थी जिसमें वह कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग के दौरान हाथ में कुर्सी उठाकर खड़े दिखे थे।
विज्ञापन

7 of 10
राहुल गांधी
उन्होंने खुद के बैठने के लिए खुद ही कुर्सी उठा ली। इस दौरान वहां व्यवस्था में लगे एक कर्मी ने उनसे कुर्सी लेने की भी कोशिश की, लेकिन उन्होंने मना कर दिया और खुद कुर्सी लाकर बैठ गए।

8 of 10
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
उसी दौरान संसद भवन में ईयरफोन उठाते हुए उनकी तस्वीर भी काफी चर्च‌ित रही थी।

9 of 10
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
वहीं जुलाई में रैली के दौरान उन्होंने लोगों का दिल जीतने की पूरी कोशिश की थी। लोग राहुल ‌गांधी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे तो उन्होंने भी फ्लाइंग किस करके जवाब दिया।
विज्ञापन

10 of 10
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
वहीं जो लोग राहुल के साथ सेल्फी लेना चाह रहे थे और हाथ मिलाना चाह रहे थे उन्होंने खुद आगे बढ़कर हाथ मिलाया और लोगों को पास बुलाकर सेल्फी भी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें