फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नर कहीं भी करें परेशान,तो इस नंबर पर करें फोन

Sun, 07 Jun 2015 02:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय मंगलामुखी जन कल्याण समिति ने पब्लिक के लिए हेल्पलाइन नंबर 09452960001 चालू कर दिया है।
विज्ञापन


अगर कोई मंगलामुखी (किन्नर) वसूली करने आए या मांगलिक कार्य में अनाप-शनाप नेग मांगे तो  लोग इस नंबर पर शिकायत कर सकते हैं। तुरंत एक टीम मौके पर पहुंचेगी और न्याय करेगी।
 
समिति की प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि लोगों की हैसियत के अनुसार ही नेग लिया जाएगा और किसी को भी नेग के लिए परेशान नहीं किया जाएगा।

अखिल भारतीय मंगलामुखी जन कल्याण समिति की प्रदेश अध्यक्ष रीना कपूर ने प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि शहर में कुछ आपराधिक मानसिकता के लोग मंगलामुखियों के भेष में पब्लिक को परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

बहरूप‌ियों पर लगेगी रोक

यह लोग शादी-विवाह और बच्चों के जन्म पर गेस्ट हाउस और घरों में पहुंचकर वसूली करते हैं। बाद में असली मंगलामुखी जब अपने जजमान के घर जाते हैं तो बहरूपियों की पोल खुलती है।

ऐसे बहरूपियों को रोकने के लिए समिति ने सभी मंगलामुखियों को आईकार्ड देने का फैसला लिया है। इसलिए अब पब्लिक आईकार्ड देखकर ही मंगलामुखी को बधाई पर नेग दे।

अगर कोई खुद को मंगलामुखी बताते हुए उत्पीड़न करता है तो इसकी सूचना हेल्प लाइन नंबर 09452960001 और पुलिस के 100 नंबर पर दें। मंगलामुखी पब्लिक का पूरा सहयोग करेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें