फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदी ने बनाया टीनशेड के नीचे तपिश कम करने का फार्मूला

Tue, 31 May 2016 04:43 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जेल के औचक निरीक्षण के दौरान सोमवार शाम को कारागार मंत्री ने दो बंदियों को  जुर्माना भराकर रिहा कराया उधर निरीक्षण के दौरान टीनशेड के नीचे संचालित कंट्रोल रूम में कूलर जैसे ठंडक महसूस कर मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया चौंक पड़े।
विज्ञापन


पता चला कि अपहरण के आरोप में नौ साल से जेल में बंद अपराधी ने तपिश कम करने का फार्मूला तैयार किया था। औचक निरीक्षण के दौरान जेल मंत्री ने दो बंदियों का जुर्माना भरवाकर रिहा कराया और एक को पैरोल का आश्वासन दिया। बंदियों की समस्याएं सुनने के साथ ही दो टीमों के बीच हो रहा वॉलीबाल मैच देखा। 

कारागार मंत्री का काफिला शाम पांच बजे जिला कारागार के गेट पर पहुंचा। जेल अधीक्षक शशिकांत मिश्रा व डीसी मिश्रा ने अगवानी की। मंत्री ने अपनी टीम के साथ सर्किल नंबर-दो में जाकर बंदियों से मुलाकात की और समस्याएं सुनीं। 
विज्ञापन


इसके बाद नवनिर्मित कंट्रोल रूम पहुंचे। टीनशेड के नीचे संचालित कंट्रोलरूम में कूलर जैसी ठंडक महसूस होने पर चौंके मंत्री ने जेलकर्मियों से रहस्य पूछा। जेल अधीक्षक ने जानकारी दी कि अपहरण के आरोप में 2007 से जेल में बंद भाईलाल ने टीनशेड के नीचे तपिश कम करने का फार्मूला तैयार किया था।
Trending Videos
विज्ञापन

जेल मंत्री ने राजेश को दिया जल्द ही पैरोल का आश्वासन  

मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया - फोटो : amar ujala
इस पर टोपी के आकार का टीनशेड तैयार कराया। काफी ऊंचे टीनशेड के पांच फीट नीचे पंखे लटकाए थे। जेल मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया ने जुर्माना न अदा कर पाने की सजा काट रहे सरोजनीनगर के तपोवननगर निवासी हबीब खान व पीजीआई थाने के उतरठिया निवासी संजय रावत को 26 सौ रुपये जुर्माना भरकर रिहा कराया। 

इस मौके पर 14 मई 06 से उम्रकैद की सजा काट रहे 70 वर्षीय शिवकुमार सिंह और 2003 से जेल में बंद इटौंजा के भरिगवां निवासी शिवपाल सिंह अपने बुढ़ापे की दुहाई देकर अनुकंपा के आधार पर रिहाई की मांग की।

वहीं, अपहरण के आरोप में 22 दिसंबर 10 से उम्रकैद की सजा काट रहे राजेश जोशी ने कहा कि माल थाना क्षेत्र के बाजार गांव स्थित उसका घर गिर गया है। पत्नी सुषमा व बेटा अमन बेघर है। उसने घर बनाने के लिए एक महीने की पैरोल की अर्जी दी थी। 

जेल अधीक्षक ने मंत्री को बताया कि राजेश के पैरोल का मामला शासन में लंबित है। जेल मंत्री ने राजेश को जल्द ही पैरोल का आश्वासन दिया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें