लखनऊ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में खाली सीटों पर प्रवेश काउंसिलिंग की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश के लिए 22 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे।
अलीगंज आईटीआई के प्रधानाचार्य राजकुमार यादव ने बताया कि पूर्व में चयनित अभ्यर्थी जो किसी कारण से अब तक प्रवेश नहीं ले सके, या ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है लेकिन प्रवेश लेना चाहते हैं तो वे विद्यार्थी 22 सितंबर तक विभाग की बेवसाइट के जरिए आवेदन कर सकेंगे।