फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएस एएसपी आत्महत्या मामला : सीबीआई जांच शुरू होने में अभी लग सकता है समय

Sun, 03 Jun 2018 02:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
एटीएस के एएसपी राजेश साहनी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सीबीआई ने एटीएस के एएसपी राजेश साहनी की मौत के मामले में जांच की अधिसूचना अभी तक जारी नहीं की है। प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने बताया कि सीबीआई को जांच के लिए पत्र लिखा जा चुका है, लेकिन उसने अभी इस बारे में कोई अधिसूचना जारी नहीं की है।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि इस मामले में लखनऊ यूनिट से तथ्यों की जानकारी मांगी गई है। सीबीआई को जांच शुरू करने में अभी समय लग सकता है। वह अभी विचार करेगी कि यह मामला लेने लायक है या नहीं। इसके बाद ही नोटिफिकेशन जारी कर जांच शुरू करेगी।

अगर कोई तथ्य ऐसा मिलता है, जिसमें किसी षड्यंत्र की आशंका है तो फिर रेगुलर केस दर्ज कर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। दूसरी ओर डीजीपी के निर्देश पर एडीजी जोन राजीव कृष्ण की ओर से हो रही जांच भी अभी रफ्तार नहीं पकड़ सकी है।
विज्ञापन


उधर, शनिवार को एडीजी जोन राजीव कृष्णा शनिवार को पुलिस लाइन स्थित राजेश साहनी के आवास पहुंचे और उनके परिवारीजनों से मुलाकात की। इस दौरान क्या बातचीत हुई इसका खुलासा तो नहीं किया गया है लेकिन यह जरूर बताया गया कि अभी किसी के बयान दर्ज नहीं किए गए हैं।

बीते मंगलवार एटीएस में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश साहनी ने गोमतीनगर स्थित ऑफिस में खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया था और बृहस्पतिवार को परिवार उनकी अस्थियां लेकर विसर्जन के लिए इलाहाबाद गया था। शुक्रवार को शांति पाठ के कारण एडीजी जोन की जांच आगे नहीं बढ़ पाई। शनिवार को एडीजी राजीव कृष्ण राजेश साहनी के घर पहुंचे और मुलाकात करके कुछ ही देर बाद वापस लौट आए। सीबीआई जांच शुरू होने के संबंध में लखनऊ में गृह विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सोमवार तक स्थिति साफ होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें