इंदिरानगर में दोपहर को झमाझम बारिश हुई।
लखनऊ। शहर में शनिवार को बादल जमकर बरसे। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में झमाझम बारिश हुइ्र। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में रविवार व सोमवार को भी भारी बारिश के आसार हैं।
बारिश का यह दौर चार-पांच दिन तक जारी रहेगा। इससे तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट आ जा सकती है। बारिश उमस से राहत दिलाएगी। मौसम भी सुहावना रहेगा।
शहर में शनिवार को दिनभर रुक-रुककर होती रही बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मो. दानिश और अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को राजधानी में औसत 3.2 मिमी. बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 33.3 और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री रहा। रविवार को कहीं रुक-रुककर तो कहीं भारी बारिश हो सकती है।