फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलाना आजाद के विचार नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी : सिराज मेहंदी

विज्ञापन
यूपी प्रेस वलब में नेशनल इत्तेहाद-ए-मिल्तत कंवेशन की ओर से भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद की ज
विज्ञापन
लखनऊ। मौलाना अबुल कलाम आजाद के शिक्षा, राष्ट्रीय एकता और भाईचारे के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाना समय की जरूरत है। यह बात पूर्व एमएलसी सिराज मेहंदी ने बुधवार को प्रेस क्लब में आयोजित परिचर्चा में कही। नेशनल इत्तेहाद-ए-मिल्लत कन्वेंशन की ओर से मौलाना आजाद की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उनके योगदान को याद किया गया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री इंसराम अली ने कहा कि मौलाना आजाद का एकता और भाईचारे का संदेश आज भी प्रासंगिक है। रमेश दीक्षित ने उन्हें राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बताया। वंदना मिश्रा ने महिला शिक्षा में उनके योगदान को याद किया। मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने कहा कि मजबूत कलम से ही मजबूत भविष्य का निर्माण होता है। अन्य वक्ताओं ने युवाओं को मौलाना आजाद के विचारों से परिचित कराने पर जोर दिया।

इन्हें किया गया सम्मानित
कार्यक्रम में चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. केके सिंह, खेल में डॉ. सैयद सरदार नवाब, पत्रकारिता एवं समाजसेवा में वंदना मिश्रा और साहित्य में सर्वेश अस्थाना को शाल और स्मृतिचिह्न देकर मौलाना आजाद सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें