फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तत्काल खुलते ही हैंग हो गया सर्वर, नहीं मिले कन्फर्म टिकट, यात्री मायूस

विज्ञापन
ट्रेन में भीड़।
विज्ञापन
लखनऊ। दीपावली और भैया दूज के बाद दिल्ली-मुंबई लौटने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग के चलते यात्रियों को तत्काल कोटे से कन्फर्म टिकट मिलने की उम्मीद थी, लेकिन बुधवार सुबह बुकिंग शुरू होते ही सर्वर हैंग हो गया। यात्री मोबाइल और कंप्यूटर पर वेबसाइट रिफ्रेश करते रहे, लेकिन टिकट नहीं मिल सके। तत्काल कोटे में करीब 750 सीटें थीं, जिसमें से स्लीपर की महज 48 सीटें ही यात्रियों के हाथ आईं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार से ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ और बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए लखनऊ से दिल्ली जाने वाली लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस, गोरखधाम, वैशाली, अयोध्या-दिल्ली और गोमती एक्सप्रेस के अलावा मुंबई रूट की पुष्पक, अवध, कुशीनगर और गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस में तत्काल टिकट के लिए यात्रियों ने सुबह से ही प्रयास शुरू कर दिए थे।
तत्काल कोटे की बुकिंग सुबह 10 बजे शुरू हुई तो सर्वर हैंग हो गया। करीब तीन मिनट बाद स्थिति सामान्य हुई, लेकिन तब तक कई ट्रेनों में वेटिंग शुरू हो चुकी थी। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, तत्काल कोटे में 750 से अधिक सीटें उपलब्ध थीं, लेकिन तकनीकी दिक्कत के चलते यात्रियों को इसका पूरा लाभ नहीं मिल सका।
विज्ञापन


केस-1 : विमान से मुंबई जाएंगी नेहा
नेहा सिंह ने पुष्पक एक्सप्रेस में थर्ड एसी का तत्काल टिकट बुक करने का प्रयास किया। सर्वर हैंग होने के बाद दोबारा बुकिंग की कोशिश की तो 31 वेटिंग हो गई। अब उन्होंने विमान से मुंबई जाने का फैसला किया है।
केस-2 : लखनऊ मेल में नहीं मिला टिकट
इंजीनियर राजीव उपाध्याय त्योहार मनाने लखनऊ आए थे। उन्हें वापस दिल्ली जाना था। इसके लिए उन्होंने लखनऊ मेल की सेकंड एसी में तत्काल टिकट बुक कराने की कोशिश की, लेकिन सर्वर की समस्या के चलते टिकट नहीं मिल सका।
नियम बदले, फिर भी राहत नहीं
रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग में एजेंटों की टाइमिंग आधा घंटा घटाकर यात्रियों को प्राथमिकता देने की व्यवस्था की है। इसके बावजूद कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल बना हुआ है। दैनिक यात्री एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएस उप्पल ने आशंका जताई है कि एजेंट प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर के जरिये तत्काल कोटे की सीटें बुक कर रहे हैं।

ट्रेन में भीड़।

ट्रेन में भीड़।

ट्रेन में भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें