फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ को सेज, मिलेंगी 30 हजार नौकरियां

Fri, 28 Aug 2015 12:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी लखनऊ के चकगजरिया में बन रही एचसीएल आईटी सिटी को केंद्रीय सरकार ने स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एसईजेड) का दर्जा दे दिया है। वाणिज्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में एसईजेड के लिए बने बोर्ड ऑफ अप्रूवल की बैठक में यह निर्णय लिया।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि सुल्तानपुर रोड पर 40.46 एकड़ में बन रही इस सिटी को एसईजेड का दर्जा मिलने से आधारभूत संरचनाएं तेज करने में मदद मिलेगी तो वहीं रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

किसको क्या फायदा
लोगों को :
30 हजार रोजगार पैदा होंगे
पहले चरण में 400 करोड़ का निवेश होना है। इससे आईटी व आईटीईएस सेक्टर के 5000 लोगों को सीधे तौर पर रोजगार मिलेगा। वहीं अप्रत्यक्ष तौर पर 25 हजार रोजगार पैदा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योगों को मिलेगी बड़ी राहत

10 वर्ष तक टैक्स में छूट
यहां निवेश कर रहे उद्यमियों को केंद्रीय करों में छूट मिल सकेगी। 10 वर्ष तक टैक्स की बचत होगी। कंपनियों को किसी तरह के क्लीयरेंस के लिए चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। आयात-निर्यात पर ड्यूटी से छूट, वैट, एक्साइज जैसे लोकल टैक्स भी नहीं लगेगा। सेज क्षेत्र में घर, क्लब या बाजार बनाने में हर तरह की आर्थिक छूट।

प्रदेश को
आर्थिक गतिविधियों में आएगी तेजी
- उत्पाद और सेवाओं के निर्यात को प्रोत्साहन।
- घरेलू और विदेशी निवेश का माहौल बनेगा।
- अन्य क्षेत्रों में भी रोजगार बढ़ेंगे।

- आधारभूत संरचनाओं का विकास होगा।
- अतिरिक्त आर्थिक गतिविधियों का तेजी से विकास।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें