फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसआईएस के निशाने पर ताजमहल, मचा हड़कंप

Sat, 18 Mar 2017 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ताजमहल आईएसआईएस के आतंकियों के निशाने पर है। इसकी जानकारी होने के बाद लखनऊ से लेकर आगरा तक हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


आनन फानन में ताजमहल की सुरक्षा बढ़ाए जाने और सघन चेकिंग अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए।

जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया के टेलीग्राम एप पर आईएसआईएस के अहवाल उम्मत मीडिया सेंटर की ओर से ताजमहल को टार्गेट के रूप में पेश करने का एक मैसेज प्रसारित किया गया।

इसकी जानकारी एडीजी कानून व्यवस्था दलजीत सिंह चौधरी को हुई तो उन्होंने तत्काल सघन चेकिंग अभियान के निर्देश दिए साथ ही एटीएस और एसटीएफ को सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल करने वाले का पता लगाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राफिक्स के बारे में जानकारी जुटा रही है एटीएस

दलजीत सिंह चौधरी ने बताया कि टेलीग्राफ पर एक ग्राफिक्स अपलोड किया गया जिसमें ताजमहल को टार्गेट करने की बात कही गई है।

ताजमहल की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही सीआईएसएफ, बीडीएस और लोकल पुलिस को सघन तलाशी अभियान चलाने को कहा गया है।

एटीएस की आगरा यूनिट की दो टीमों को इस ग्राफिक्स के बारे में पता करने के लिए लगाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें