फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की आईएसआई का एक और एजेंट एटीएस के हत्थे चढ़ा

Fri, 05 May 2017 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
जावेद
विज्ञापन
यूपी एटीएस ने मुंबई से एक और आईएसआई एजेंट जावेद इकबाल को दबोचा है। फैजाबाद से पकड़े गए जासूस आफताब अली से मिली जानकारी के बाद यूपी एटीएस ने मुंबई पुलिस के साथ मिलकर बृहस्पतिवार सुबह ये कार्रवाई की।
विज्ञापन


पकड़े गए संदिग्‍ध जावेद को नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग से जुड़े जासूसी रैकेट का हिस्सा बताया जा रहा है।

बुधवार से अब तक कुल तीन आईएसआई एजेंटों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पकड़े गए एजेंटों से पूछताछ के दौरान कुछ और नाम सामने आए हैं। जल्द ही इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

यूपी एटीएस के आईजी असीम अरुण ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह अगरीपाड़ा में यूसुफ मंजिल से जावेद को दबोचा गया। एटीएस के अधिकारियों ने कुरैशी के घर से एक मोबाइल और 71.57 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। अधिकारियों के अनुसार कुरैशी जावेद नवीवाला के आदेश पर हवाला कारोबार चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें