ईशान को अपनी बड़ी बहन को खेलते हुए देखने के बाद बैडमिंटन से जुड़ाव हुआ। इसके बाद पहले पीलीभीत और बाद में लखनऊ में तीन से चार साल ट्रेनिंग के दौरान वो स्टेट अंडर-13 में सिंगल्स व डबल्स विजेता बने। हालांकि बाद में वह मुंबई चले गए और वहां कोच श्रीकांत के निर्देशन में अभ्यास किया। बाद में महाराष्ट्र की ओर से खेलने लगे।
ईशान ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ने के साथ तीन बार जूनियर स्तर और चार बार सीनियर स्तर पर भारत की ओर से खेला है।