फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो की पटरियां बिछाते समय गिरा सरिया, दो घायल, तस्वीरें

Fri, 05 Aug 2016 02:07 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
मेट्रो के काम में 24 घंटे में दूसरी बार लापरवाही देखने को मिली। इस बार आलमबाग में मेट्रो की पटरियां बिछाने के काम के बीच दोनों यू-गर्डर के बीच खाली जगह से सरिया निकलकर सड़क पर आ गिरा।
विज्ञापन

2 of 4
इससे नीचे से स्कूटी पर गुजर रहे महिला सहित दो लोग घायल हो गए। बुधवार को भी लापरवाही के चलते बेरीकेडिंग एक ऑटोरिक्शा के ऊपर गिर गई थी जिससे इंजीनियर सहित तीन लोग घायल हो गए थे। (दर्द से कराहती महिला)
विज्ञापन

3 of 4
घटना आलमबाग की अंडरग्राउंड पार्किंग और मौनीबाबा मंदिर के सामने हुई। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे वायडक्ट के बीच से 10-12 फीट लंबे करीब दर्जनभर सरिया एक साथ गिर पड़े। चौकी इंचार्ज संतोष सिंह का कहना है कि कुछ सरिया वहां से गुजर रही स्कूटी के सामने तो कुछ ऊपर गिरे।
विज्ञापन

4 of 4
इससे पंजाबी टोला की रहने वालीं शोभा चौरसिया का सिर फट गया। स्कूटी चला रहे कृष्णानगर के विनोद श्रीवास्तव संतुलन खो बैठे और गिरने से उनकेहाथ-पैर में चोट आई। पुलिस ने दोनों को पास के एक निजी अस्पताल में भेजा। यहां पर मेट्रो के अधिकारियों के पहुंचने पर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें