फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में लोहा कारोबारी लापता, अपहरण की आशंका

विज्ञापन
gomtinagar arvind pandey - फोटो : LKO CITY
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर के विरामखंड-5 निवासी लोहा कारोबारी अरविंद पांडेय बुधवार देर शाम से संदिग्ध हालात में लापता हो गए। परिवारीजनों ने काफी तलाश की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। परिवारीजनों ने अपहरण की आशंका जाहिर की है। पुलिस, घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

विरामखंड-5 निवासी अरविंद पांडेय का लोहे का कारोबार है। वह मूलरूप से देवरिया के सिसवा के रहने वाले हैं। विरामखंड में पत्नी रीना पांडेय व बेटी संस्कृति के साथ रहते हैं। भाई पवन पांडेय के मुताबिक, अरविंद बुधवार दोपहर लगभग तीन बजे अपनी बेटी को कोचिंग से घर लेकर पहुंचे। इसके बाद मोबाइल चार्जर में लगाया। बाइक घर पर खड़ी कर दी। पैदल ही कहीं निकल गए। देर रात न लौटने पर अरविंद पांडेय की पत्नी रीना पांडेय ने इसकी जानकारी सभी परिवारीजनों को दी। सुबह तक न लौटने पर परिवारीजनों ने सूचना गोमतीनगर थाने में दी। प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार के मुताबिक, मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कारोबारी की तलाश की जा रही है। अरविंद केघर के आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें