लखनऊ। आईआरसीटीसी पर्यटकों को 30 जुलाई से चार अगस्त तक कर्नाटक की सैर कराएगा। आईआरसीटीसी ने शुक्रवार को गोमतीनगर स्थित कार्यालय में हंपी–बादामी विरासत विशेष पर्यटन पैकेज लाॅन्च किया। इसमें यात्रा को अंजनाद्री हिल, विट्ठल मंदिर परिसर, विरुपाक्ष मंदिर, स्टोन चैरियट, हेमकुटा हिल, ससिवेकालु गणेश, बादामी गुफा मंदिर व चित्रदुर्ग किले का भ्रमण कराया जाएगा। पैकेज की बुकिंग शुरू हो चुकी है।
भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि यात्री लखनऊ से बंगलूरू और बंगलूरू से लखनऊ तक विमान से यात्रा करेंगे। पैकेज में आवास, नाश्ता और रात का खाना शामिल है। पैकेज की तहत अकेले ठहरने पर प्रति व्यक्ति 53,100 रुपये शुल्क निर्धारित है। दो यात्रियों के एक साथ ठहरने पर प्रति यात्री 43,100 रुपये देना होगा जबकि तीन यात्रियों के एक साथ ठहरने पर 40,600 रुपये लगेंगे। पैकेज की बुकिंग पर्यटन भवन स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय, वेबसाइट www.irctctourism.com व मोबाइल नंबरों 9236391909/911 पर कराई जा सकती है।