फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आईआरसीटीसी का ज्योतिर्लिंगों और शिरडी यात्रा का पैकेज लॉन्च

विज्ञापन
आईआरसीटीसी
विज्ञापन
लखनऊ। आईआरसीटीसी ने सोमवार को गोमतीनगर स्थित कार्यालय पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष पैकेज लॉन्च किया है। पैकेज के तहत श्रद्धालुओं को त्र्यंबकेश्वर, भीमाशंकर और घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंगों के साथ शिरडी के दर्शन कराएगा। 16 से 21 जुलाई तक प्रस्तावित इस छह दिवसीय यात्रा में श्रद्धालु को एलोरा की गुफाओं, पंचवटी, सीता गुफा मंदिर, शनि शिंगणापुर के दर्शन भी कर सकेंगे। श्रद्धालुओं को ईएमआई पर यात्रा की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम(आईआरसीटीसी) के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि पैकेज में लखनऊ से नासिक तक हवाई यात्रा की व्यवस्था की गई है। यात्रियों के लिए तीन श्रेणी के होटलों में ठहरने और भोजन की सुविधा उपलब्ध होगी। पैकेज की दर प्रति व्यक्ति 57,000 रुपये है। दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति 46,500 रुपये तथा तीन व्यक्तियों के लिए प्रति व्यक्ति 45,400 रुपये है। पैकेज की बुकिंग वेबसाइट irctctourism.com व मोबाइल नंबरों 8287930911/912 पर कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें