फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आम का लालच देकर श्रमिक ने बालिका से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनलालगंज। क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात 42 वर्षीय श्रमिक ने आम का लालच देकर दस वर्षीय बालिका से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मूल रूप से तेलीबाग इलाके का वसीम मोहनलालगंज में किराये पर रहकर मजदूरी करता है। रविवार रात आठ बजे वह पड़ोस में रहने वाली बालिका को आम दिलाने का लालच देकर अपने घर ले गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मासूम को धमकाया।
इस बीच बालिका का भाई उसे तलाशते हुए वसीम के घर पहुंच गया। बाउंड्री से झांक कर देखा तो आरोपी उसके साथ गलत हरकत कर रहा था। बालिका के भाई ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गया। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी वसीम के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो व अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। उसे गिरफ्तार कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें