आईसीआरटीसी ट्रेवल पैकेज के लिए ट्रेनों में बुक कराएगा सीट
- फोटो : demo pic
आईआरसीटीसी ने यात्रा पैकेजों के लिए ट्रेनों में सीटें ब्लॉक करने की व्यवस्था शुरू की है। इसके तहत पूरी बुकिंग नहीं होने पर खाली बच गई सीटें वेटिंग वाले यात्रियों को मिल जाएंगी।
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) पर्यटकों व तीर्थयात्रियों के लिए किफायती दरों पर पैकेज उपलब्ध कराता है।
मसलन, वैष्णो देवी दर्शन, साउथ इंडिया दर्शन व हिल स्टेशन के यात्रा पैकेज वगैरह। वैष्णो देवी दर्शन जैसे कई यात्रा पैकेजों के लिए आईआरसीटीसी स्पेशल ट्रेनें चलाता है।
अब पहली बार दक्षिण भारतीय रेल डिवीजन से ट्रेनों में सीटें ब्लॉक करने की अनुमति कॉरपोरेशन को मिली है। इसके चलते अप्रैल में शुरू होने वाले साउथ दर्शन व हिल स्टेशन दर्शन पैकेजों के लिए ट्रेनों में थर्ड एसी व स्लीपर क्लास में सीटें बुक कराई गई हैं।
कारपोरेशन जल्द ही वैष्णों देवी दर्शन के लिए स्पेशल ट्रेन चला रहा है। ब्लॉक सुविधा शुरू होने का एक लाभ वेटिंग वाले यात्रियों को मिलेगा, क्योंकि पूरी बुकिंग न होने पर वे सीटें उनको मिल जाएंगी।
आईसीआरटीसी के इन पैकेजों पर लागू होगी ये नई व्यवस्था
इन पैकेजों पर लागू होगी ये नई व्यवस्था
- फोटो : demo pic
साउथ दर्शन : रामेश्वरम दर्शन पैकेज में वाराणसी-मडुहाडीह ट्रेन प्रत्येक बुधवार को चलाई जाएगी। इसमें एसी थ्री की 6 व स्लीपर की 12 सीटें ब्लॉक करवाई गई हैं। तिरुपति दर्शन, महाबलीपुरम, पॉंडिचेरी, कांचीपुरम व चेन्नई दर्शन के लिए प्रत्येक बुधवार को लखनऊ से चेन्नई एक्सप्रेस चलेगी।
हिल स्टेशन पैकेज : यात्रियों को काठगोदाम एक्सप्रेस से नैनीताल व मुक्तेश्वर दर्शन कराया जाएगा। यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को लखनऊ जंक्शन से चलेगी। इसमें यात्रियों के लिए एसी थ्री में 10 सीटें ब्लॉक की गई हैं। इसी तरह रानीखेत व कसौनी दर्शन भी इसी ट्रेन से कराया जाएगा।
‘साउथ इंडियन रेल डिवीजन से पहली बार ट्रेनों में सीटों को ब्लॉक करने की सुविधा के बाबत परमिशन मिली है। इसकेतहत ट्रेनों में सीटें ब्लॉक की गई हैं, जिसकी बुकिंग पहले आईआरसीटीसी करेगा। अगर सीटें खाली रह गईं तो 48 घंटे पहले वे सीटें रेलवे को हैंडओवर कर दी जाएंगी, ताकि वेटिंग वालों को वे सीटें मिल सकें।’
अश्विनी श्रीवास्तव, मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक (आईआरसीटीसी)