फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरानी ठगों के गिरोह के दो शातिर दबोचे, दो लाख रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चौक पुलिस ने देशभर में घूम-घूमकर टप्पेबाजी और चोरी कर रहे ईरानी ठगों के गिरोह के दो सदस्य कासिम जोजो जाफरी और रहमतुल्लाह को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर विश्वजीत सिंह ने बताया कि दोनों ने बीते दिनों एक कारोबारी और एक सराफा व्यापारी से टप्पेबाजी की थी और महाराष्ट्र भाग गए थे। पुलिस की एक टीम ने दोनों को महाराष्ट्र से दबोच लिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि कासिम जोजो महाराष्ट्र के ठाणे स्थित शांतिनगर का रहने वाला है और फिलहाल मध्य प्रदेश के भोपाल में संजयनगर डेरा हमीदिया रोड में रह रहा था। रहमतुल्लाह भी महाराष्ट्र के ठाणे स्थित शांतिनगर का रहने वाला है। दोनों के खिलाफ चौक में चोरी और धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज हैं।
उपनिरीक्षक शिव बहादुर सिंह ने बताया कि शातिरों के पास से दो लाख रुपया नकद बरामद हुआ है। दोनों ने 18 सितंबर को ठाकुरगंज के हरदोई रोड जनरैलगंज निवासी अरविंद मिश्रा और 20 सितंबर को वाराणसी के सराफा कारोबारी अवधेश तिवारी से खुद को एसटीएफ का कर्मचारी बताकर ठगी की थी। अरविंद से तीन लाख रुपये नकद ठगे थे जबकि सराफा कारोबारी अवधेश से चेकिंग के नाम पर 300 ग्राम जेवर हड़प लिए थे। इसके बाद दोनों बाइक से भोपाल के रास्ते से महाराष्ट्र के भिमंडी भाग गए थे। सीसीटीवी फुटेज में दोनों की तस्वीरें मिली थीं। शातिर ईरानी गैंग के सदस्यों की गिरफ्तारी पर सराफा एसोसिएशन ने पुलिस की प्रशंसा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें